Rahu Placement Benefits: राहु एक छाया ग्रह हैं, जिसे पापी ग्रह कहकर बदनाम किया जाता है कि यह ग्रह जीवन में भ्रम, मुश्किलें, रुकावटें और दिक्कतें पैदा करता है लेकिन यह बात सही नहीं है ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि राहु अगर कुंडली में सही जगह बैठा होता है तो लोगों करोड़पति, महंगी गाड़ी और हवेली का स्वामी बना देता है जी हां, राहु एक ऐसे ग्रह हैं, जो बिना मेहनत के भी अचानक और छप्परफाड़ पैसा दिलाते हैं, बशर्ते कुंडली में उनका आसन सही जगह पर फिट हो आइए जानते हैं, कुंडली के किस भाव में बैठे नोटों की बारिश करवाते हैं
11वां भाव: मनी मैग्नेट योग
कुंडली के आय भाव यानी एकादश भाव को राहु के विराजमान होने का सबसे बढ़िया भाव माना गया है ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ग्यारहवें घर में बैठा राहु जातक को चुंबक की तरह हर तरफ से पैसा खींचने की क्षमता देता है इन लोगों के लिए एक नहीं, बल्कि मल्टीपल सोर्स बन जाते हैं
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 4 राशियों का चुप रहना है ‘तूफान’ आने का संकेत, खतरनाक होती है इनकी खामोशी
छठा भाव: शत्रुहंता योग
छठे भाव को कुंडली में दुश्मन और बीमारी का घर माना गया है लेकिन देखा गया है जिनकी कुंडली में राहु यहां बैठे होते हैं, तो वे गेम चेंजर की भूमिका में होते हैं कहते हैं, यहां बैठे राहु ‘शत्रुहंता योग’ का निर्माण करते हैं और जातक के सारे विरोधियों को एक-एक करके खत्म कर देते हैं नौकरी में भी बहुत तेज तरक्की मिलती है
तीसरा भाव: अदम्य साहस योग
जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु तीसरे भाव में होते हैं, वे जातकों को जोशीला और हिम्मती बनाते हैं ऐसे व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल काम और परिस्थिति में सफल होते हैं ऐसे लोग प्रायः बड़ी-बड़ी एम्पायर खड़ी कर देते हैं इन्हें मार्केटिंग, सोशल मीडिया और लेखन से अथाह कमाई होती है
10वां भाव: करियर किंग योग
यह प्रोफेशन यानी कर्म का भाव है जब राहु इस भाव में होते हैं, तो यह सीधे जातक के प्रोफेशन पर कब्जा जमा लेते हैं आप चाहे किसी भी प्रोफेशन में हों, जैसे- पॉलिटिक्स, एक्टिंग, सट्टा या ट्रेडिंग, दशम के राहु बुलंदियों पर पहुंचा देते हैं इसे ही ‘करियर किंग योग’ कहा गया है
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: शाहरुख खान जैसी नाक है ‘किस्मत की चाबी’, दिलाती है अपार धन और शोहरत
दूसरा भाव: धनवान योग
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि द्वितीय भाव बैठकर राहु धनवान योग का निर्माण करते है यह धन का भाव और यहां राहु कुबेर की भूमिका में होते हैं, जो सीधे जातक के खजाने की चाभी संभालते हैं ऐसे लोगों की वाणी में गजब का असर भी होता है
कब आता है छप्परफाड़ धन
केवल राहु नहीं, बल्कि छप्परफाड़ पैसा मिलना किसी ग्रह की महादशा या अंतर्दशा पर निर्भर करता है ज्योतिषाचार्य के अनुसार, राहु की महादशा या अंतर्दशा जातक की रातों-रात किस्मत बदल जाती है वैसे 30-35 साल के बाद राहु अधिक सक्रिय होते हैं, लेकिन यदि वे वृषभ, मिथुन या कन्या राशि में होते हैं, वे पहले भी धनवर्षा कर सकते हैं लेकिन गौर तलब है कि यदि राहु बदमिजाज हुए तो जितनी तेजी से पैसा दिलवाते हैं, जल्दी उड़वा भी देते हैं
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: राहु बदलेंगे चाल, बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा; अचानक बनाएंगे मालामाल
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines