Rahu Nakshatra Gochar 2025: 16 मार्च से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! पापी ग्रह करेंगे देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश

Rahu Nakshatra Gochar 2025: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं 16 मार्च से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Rahu Nakshatra Gochar 2025 Golden time of 5 zodiac signs starts from 16th March Sinful planets will enter the constellation of Devguru Jupiter

राहु नक्षत्र परिवर्तन

Rahu Nakshatra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों द्वारा समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन किया जाता है। इसका प्रभाव 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। होली के बाद राहु ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा। इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है। आइए जानते हैं कब और किस समय राहु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे? इससे किन 3 राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

राहु नक्षत्र परिवर्तन 2025

पापी और छाया ग्रह राहु ग्रह 16 मार्च रविवार को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत होगी। जबकि, कुछ राशियों के लिए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में राहु का गोचर करना लाभकारी होगा। आइए जानते हैं किन 3 राशियों राहु नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। लाइफ में पॉजिटिविटी देखने को मिल सकती है। खर्चे पहले की तुलना में कम हो सकते हैं। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय पहले के हिसाब से अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। मानसिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। तनाव से दूर रहेंगे। राहु की खास कृपा मिल सकेगी। आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ा सकेंगे। खुद पर विश्वास रखना, हर कार्य में तरक्की दिला सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास पहले की तुलना में अधिक बढ़ेगा जो आपको कामकाज में तरक्की दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आय वृद्धि की बात चल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए मौके मिलेंगे जो सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां संभल सकेंगे।

विज्ञापन

मीन राशि

राहु का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। काम पर अधिक फोकस रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय पहले से अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन समय रहते उसे संभाल सकेंगे और मान-सम्मान में भी वृद्धि हासिल कर सकेंगे। राहु ग्रह की खास कृपा हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ