---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

राहु-मंगल की युति से 5 राशियों को होगा लाभ, घर में गूंज सकती है शहनाई

Rahu Mangal Yuti 2024: इस बार राहु और मंगल की युति 12 में से 5 राशियों के लिए अच्छी रह सकती है। उन्हें धन लाभ भी हो सकता है। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिन्हें राहु-मंगल की युति से फायदा हो सकता है।

---विज्ञापन---

Rahu Mangal Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 अप्रैल 2024 को मंगल ग्रह का मीन राशि में गोचर हुआ था। जहां पहले से राहु विराजमान हैं। ऐसे में इस बार मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि में राहु और मंगल की युति हुई है। ये युति 31 मई 2024 तक बनी रहेगी।

आइए जानते हैं इस बार राहु और मंगल की युति किन 5 राशियों के लोगों के लिए लकी रहेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शनिदेव इन 5 राशियों पर 180 दिन तक रहेंगे प्रसन्न, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य!

मीन राशि

राहु और मंगल की युति मीन राशि में हुई है। इसलिए इस युति से सबसे ज्यादा फायदा मीन राशि के लोगों को ही होगा। भाग्य से मिले साथ की वजह से करियर में तरक्की मिलेगी। जिन लोगों का अपना कारोबार है, उन्हें धन लाभ हो सकता है। छोटे-भाई बहन की शादी भी पक्की हो सकती है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

राहु और मंगल की युति मकर राशि के लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है। कारोबार में जल्द ही अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। माता की सेहत में सुधार हो सकता है। लंबे समय से अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द ही आपका ये सपना पूरा हो सकता है।

मेष राशि

खर्चों में कमी करें। इससे भविष्य में पैसों की कमी से बच सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से चल रहे कोर्ट केस से छुटकारा मिल सकता है। शत्रुओं का नाश हो सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। सेहत में सुधार हो सकता है। अगले हफ्ते तक परिवार वालों के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में मेहनत के हिसाब से परिणाम मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

पिछले कुछ समय से जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे, उसका समाधान आपको मिल सकता है। परिवार में किसी की शादी तय हो सकती है। इसलिए घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पिता की सेहत में सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें- वास्तु अनुसार करवाएं घर की दीवारों पर रंग, बनी रहेगी सुख-शांति

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 12, 2024 05:32 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola