---विज्ञापन---

Religion angle-right

वास्तु अनुसार करवाएं घर की दीवारों पर रंग, बनी रहेगी सुख-शांति

Vastu Tips For Home Wall Colour: सनातन धर्म के लोगों के लिए वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए घर की दीवारों के उन रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करवाने से परिवार में सदा सुख-शांति बनी रहती है।

---विज्ञापन---

Vastu Tips For Home Wall Colour: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज की सही दिशा, रंग और साइज के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि जो लोग अपने घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार करवाते हैं, उनके घर में सदा सुख-शांति रहती है। इसके अलावा उनके परिवार पर सदा देवी-देवताओं का वास होता है।

वास्तु शास्त्र में घर की हर एक दीवार के लिए शुभ रंग भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर एक दीवार पर कौन सा रंग करवाना शुभ होता है और उसका प्रभाव घरवालों पर क्या पड़ता है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: सूर्य के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों को हो सकती है हानि

बेडरूम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम की दीवार पर गुलाबी या हल्का नीला रंग करवाना शुभ होता है। इससे बेडरूम में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है, जिससे पति पत्नी के बीच रोमांस बरकरार रहता है।

---विज्ञापन---

किचन

शास्त्र में बताया गया है कि किचन में पीला, नारंगी या सफेद रंग करवाना अच्छा होता है।

---विज्ञापन---

डाइनिंग रूम

अगर आपने अपने घर के डाइनिंग रूम में हल्का गुलाबी, नीला या हरा रंग करवा रखा है, तो इससे आपके परिवार में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी।

बाथरूम

बाथरूम में सफेद या हल्का नीला रंग करवाना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

गेस्ट रूम

गेस्ट रूम में नीला, नारंगी या हल्का हरा रंग करवाना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

बच्चों का कमरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों के कमरे में हल्का हरा रंग करवाना शुभ होता है। इससे बच्चों का पढ़ाई में मन लगा रहता है। साथ ही दिमाग शांत रहता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के वासुदेव घाट पर रविवार और मंगलवार को होती है यमुना आरती, दिखता है अद्भुत नजारा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 12, 2024 04:40 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola