---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शनिदेव इन 5 राशियों पर 180 दिन तक रहेंगे प्रसन्न, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य!

Shani Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आने वाले 180 दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। बता दें कि इन राशियों पर शनि देव विशेष कृपा बनाए रखेंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Shani Nakshatra Parivartan 2024:  सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहे हैं। बता दें कि शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय के देवता माना गया है। जब भी शनि देव अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में ढाई साल बाद प्रवेश करते हैं।

शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। बता दें कि शनि देव 12 मई को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि देव 12 मई को सुबह 8 बजकर 07 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव अब 180  दिन यानी 3 अक्टूबर 2024 तक इसी नक्षत्र में ही रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को क्या-क्या लाभ मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, साथ ही शनि और शुक्र देव मित्रता का भाव रखते हैं। बता दें कि शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से वृषभ राशि वाले लोगों को प्रबल लाभ होगा। साथ ही वृषभ राशि वाले लोगों को करियर और बिजनेस में बहुत सारा धन का लाभ और उन्नति हो सकता है। इन राशियों का सोया हुआ भाग्य जाग सकता है। साथ ही जो लोग उच्च अधिकारी हैं, उनको सरकार की ओर से कुछ अच्छी खुश खबरी मिल सकती है। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। सभी मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों पर शनि देव अपनी कृपा बनाए रखेंगे। साथ ही कारोबार में जमकर उन्नति भी कराएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनको जल्द सफलता मिलेगी।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा। बता दें कि इस दौरान कर्क राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, आने वाले 180 दिन कर्क राशि के लोग खूब नाम कमाएंगे। साथ ही कारोबार में धन-लाभ भी होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही नई गाड़ी खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी रहने वाला है। क्योंकि शनि देव कन्या राशि में छठे भाव में विराजमान रहेंगे। इस दौरान कन्या राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सोया हुआ भाग्य फिर से जाग उठेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के सभी मामलों से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। अवैवाहिक लोगों के लिए रिश्ते की बातचीत चल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि में शनि देव सातवें भाव में रहेंगे। इस दौरान शनि देव सिंह राशि वाले लोगों पर विशेष कृपा बनाए रखेंगे। कार्य-व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगा। कारोबार में खूब धन-लाभ कमाएंगे। साथ ही आय के नए-नए स्रोत खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं सुकर्मा योग सहित ये 5 शुभ संयोग, इन राशियों की होगी चांदी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 25, 2024 11:02 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola