Mangal Gochar 2024: मंगल और राहु ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को मंगल ने कर्क राशि में गोचर किया था। जबकि पापी ग्रह राहु इस समय मीन राशि में मौजूद हैं, जिसके प्रभाव से नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। आज से 44 दिन बाद 7 दिसंबर 2024 को ग्रहों के सेनापति मंगल वक्री करेंगे, जिससे नवपंचम योग भंग हो जाएगा। चलिए जानते हैं इन 44 दिनों के दौरान किन-किन राशियों के जातकों के सपने मंगल और राहु की कृपा से पूरे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान! हाड़ कंपाने वाली है ठंड, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी
मिथुन राशि
मंगल और राहु के नवपंचम योग का सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर आने वाले 44 दिन तक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के व्यवहार में मिठास आएगी, जिससे उनके संबंध दोस्तों के साथ मधुर होंगे। इसी के साथ आय के स्रोतों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस साल किए गए निवेश से मिथुन राशि के जातकों को आने वाले दिनों में अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2024: धनतेरस के बाद अमीर बन सकती हैं ये 3 राशियां! सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन
कन्या राशि
आय के स्रोतों में वृद्धि होने से कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनके सहकर्मी संग चल रहे मतभेद दूर होंगे। दुकानदारों की सेल में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने से मुनाफा बढ़ेगा। कारोबारियों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कारोबार के विस्तार से जुड़े जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
नवपंचम योग का सकारात्मक प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। साथी के साथ दो से तीन दिन के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। कारोबारियों के काम में तेजी आने से मुनाफा भी बढ़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको वेतन वृद्धि का समाचार जल्द मिल सकता है। दिवाली पर छात्रों को माता-पिता से मनचाही चीज उपहार के रूप में मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras पर मां लक्ष्मी 12 राशियों की धन से भरेंगी तिजोरी! राशि अनुसार करें खरीदारी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines