18 मई से राहु-शनि युति भंग, मायावी ग्रह को मिलता रहेगा कर्मफल स्वामी का साथ, ये 3 राशियां होंगी मालामाल

18 मई, 2025 से राहु और शनि ग्रह की युति भंग हो रही है और इससे पिशाच योग भी समाप्त हो रहा है। यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, लेकिन इसके बावजूद राहु को कर्मफल स्वामी शनि का साथ मिलता रहेगा। इससे 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

rahu-gochar-2025-rashifal

29 मार्च, 2025 को कर्मफल के स्वामी और न्यायाधीश शनि के मीन राशि में गोचर के बाद उनकी युति वहां बैठे छाया ग्रह राहु से हुई थी। शनि-राहु की इस युति से पिशाच योग का निर्माण हुआ था, जिसे अशुभ माना जाता है। 18 मई, 2025 से इन दोनों ग्रहों की यह युति और योग भंग हो रही है। इसकी वजह यह है कि राहु अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं और वे 18 मई की शाम में 4 बजकर 30 मिनट पर मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाएंगे।

विज्ञापन

राहु के राशि परिवर्तन के बाद भी इस मायावी ग्रह को शनि का साथ मिलता रहेगा, क्योंकि कुंभ राशि शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि है। इस राशि में राहु के विराजमान होने से राहु बली हो जाते हैं और पिशाच योग भंग हो जाता है। इस योग के भंग होने और कुंभ में राहु गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर व्यापक और गहरा होगा, लेकिन इससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। इनके करियर-कारोबार और काम में उन्नति होगी, धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय धन और करियर में तरक्की का है। इस समय पैसों के मामले में आपको बड़े फायदे होंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, निवेश से मुनाफा होगा और नौकरी या बिजनेस में तरक्की के अवसर आएंगे। प्रमोशन या नई नौकरी का मौका मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो विदेशी कनेक्शन से फायदा होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, पुरानी बीमारियों से आराम मिलेगा। किसी गुप्त दुश्मन से सावधान रहें, लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि ग्रह आपके पक्ष में हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस दौरान पहले से बेहतर महसूस करेंगे, जो उनकी जिंदगी में भी दिखाई देगा। पिशाच योग से मुक्ति के बाद राहु के प्रभाव से आपका मानसिक तनाव कम होगा। स्टूडेंट जातकों की पढ़ाई-लिखाई में आ रही रुकावटें दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा है। नौकरी में स्थिरता आएगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नए अवसर सामने आने से आय के नए रास्ते खुलेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है। खर्चों को कंट्रोल में रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए कुंभ राशि में राहु गोचर लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि राहु पर शनि का शुभ प्रभाव बना रहेगा। शनि और राहु की यह स्थिति आपके निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगी। भाग्य आपका साथ देगा। निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होगा। लंबे समय तक चलने वाले फायदे मिलेंगे। बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ होगा, नई योजनाएं सफल होंगी। यह आपकी शक्ति और सफलता का समय सिद्ध होगा। आत्मविश्वास रखें, लेकिन ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंस न दिखाएं, तभी सभी काम सही संपन्न हो पाएंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ