Rahu Gochar: 2 अगस्त के बाद इन 4 राशियों को हो सकता है भारी धन लाभ, राहु का नक्षत्र गोचर अचानक बनाएगा मालामाल

Rahu Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह धन और प्रतिष्ठा का नक्षत्र माना जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, राहु के इस गोचर से 4 राशियों को अचानक धन लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Rahu-Gochar

Rahu Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त, 2026 को छाया ग्रह राहु नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं और वे शतभिषा से निकलकर का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. धनिष्ठा नक्षत्र धन, अवसर, प्रतिष्ठा, साहस और बड़े लक्ष्य से जुड़ा फलदायी नक्षत्र है. इस नक्षत्र में राहु का गोचर कई जातकों के लिए अचानक लाभ, नए आय स्रोत का विकास, करियर में तेजी और रुके हुए कामों में सफलता के योग बना सकता है. नौकरी, बिजनेस, निवेश और विदेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक अवसर मिलने की प्रबल संभावना बनती है. वही, कुछ जातकों को अप्रत्याशित भारी धन लाभ, पद-प्रतिष्ठा और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य का अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र मंडल का 27वां नक्षत्र हैं, जिसका अर्थ होता है- धन और ख्याति दिलाने का स्वामी. राहु का यह नक्षत्र गोचर यूं तो सभी राशियों के पर व्यापक और गहरा प्रभाव डालेगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के जीवन मेंन अचानक आर्थिक उन्नति और मालामाल होने वाले योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें भारी धन लाभ होगा?

विज्ञापन

राहु नक्षत्र गोचर का मेष राशिफल

राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. अचानक रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन सकती है. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी. बिजनेस करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं. नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में गति आ सकती है. निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ने के योग बन सकते हैं.

विज्ञापन

राहु नक्षत्र गोचर का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र गोचर करियर और धन के मामले में अच्छा समय ला सकता है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी. बैंक बैलेंस मजबूत हो सकता है. लंबे समय से रुकी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. सरकारी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नई पार्टनरशिप लाभदायक साबित हो सकती है. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिलेगा. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदा दे सकती है. यात्रा से भी लाभ मिलने के योग बनेंगे. पुरानी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार हो सकता है.

विज्ञापन

राहु नक्षत्र गोचर का तुला राशिफल

तुला राशि के लिए राहु का यह नक्षत्र गोचर कई नए अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने लग सकते हैं. करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है. ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. निवेश के बेहतर अवसर सामने आ सकते हैं. दोस्तों और प्रोफेशनल नेटवर्क का सहयोग मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आपकी लोकप्रियता में इजाफा हो सकता है. किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. सम्मान और पहचान बढ़ने के योग बनेंगे. आर्थिक फैसले लंबे समय तक लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं.

राहु नक्षत्र गोचर का मकर राशिफल

मकर राशि के लिए राहु का धनिष्ठा नक्षत्र गोचर सबसे ज्यादा असरदार साबित हो सकता है. कई बड़े काम अचानक पूरे होने की संभावना रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. कमाई के एक से अधिक स्रोत बनने के योग हैं. नौकरी में वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में बड़ी डील हाथ लग सकती है. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. घर, वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती हैं. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा. महत्वाकांक्षी योजनाओं को नई गति मिल सकती है. धन, सफलता और सम्मान के नए रास्ते खुलने के प्रबल योग बन सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ