Rahu Gochar 2025: ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है, जो लंबे समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। राहु एक पापी ग्रह है, जिसे सांसारिक इच्छा, लालच, उच्च बुद्धि, प्रसिद्धि, चालाकी और रोग का कारक ग्रह माना जाता है। कई लोगों का मानना है कि राहु का जीवन पर अशुभ प्रभाव ही पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार राहु गोचर से कुछ राशियों को शुभ फल की भी प्राप्ति होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में पापी ग्रह राहु एक बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण सालभर कुछ राशियों को लाभ होगा। साल 2025 में 18 मई, दिन रविवार को दोपहर 04 बजकर 30 मिनट पर राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि देव को कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है, जो न्याय और कर्मफल के दाता हैं। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। चलिए जानते हैं साल 2025 में कुंभ राशि में राहु के गोचर करने से किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।
इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु!
वृषभ राशि
साल 2025 में राहु की विशेष कृपा से छात्रों की बौद्धिक क्षमता में सुधार होगा। युवाओं के प्रयास फलीभूत होंगे। करियर में उन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अन्य सोर्स से धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक संकट दूर होगा। व्यावसायिक यात्राएं वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेंगी। व्यापार का विस्तार होगा। शादीशुदा जातक किसी धार्मिक यात्रा पर परिवारवालों के साथ एक से दो हफ्ते के लिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Moon Transit: 2024 खत्म होने से पहले जागेगी 3 राशियों की किस्मत! वृषभ राशि में चंद्र ने किया गोचर
कर्क राशि
छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जिसके कारण उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के एक के बाद एक कई नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन साल 2025 में कर्क राशि के जातकों के हित में रहेगा। लंबे समय से यदि आपकी अपने भाई से बोलचाल बंद है, तो मनमुटाव दूर होने की पूरी संभावना है। विदेश जाने का सपना नौकरीपेशा जातकों का पूरा हो सकता है। दुकानदारों का कार खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
पिछले कुछ समय पहले यदि आपने कहीं निवेश किया था, तो उससे अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धन लाभ होने के कारण कारोबारी अपने नाम पर मकान खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से नौकरीपेशा लोग विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ पहले के मुकाबले अधिक सुखद रहेगी। अविवाहित जातकों की साल 2025 में शादी हो सकती है। 30 से 50 तक के उम्र वाले जातकों की सेहत इस अवधि के दौरान सही रहेगी।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शनि-शुक्र समेत 4 ग्रह 2025 में चलेंगे उल्टी चाल; 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines