5 जुलाई से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू; राहु का नक्षत्र परिवर्तन, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Rahu Gochar 2024: मनुष्य में प्रगतिशीलता और मानसिक स्थिरता के लिए राहु का निर्दोष यानी किसी ग्रह के असर से मुक्त होना आवश्यक है। 5 जुलाई, 2024 को राहु उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके असर से 5 राशियां काफी लाभान्वित हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं।

Rahu-Gochar-2024

Rahu Gochar 2024: नवग्रहों में राहु और केतु वास्तविक ग्रह न होकर ‘छाया ग्रह’ होते हुए भी राशियों पर जबरदस्त प्रभाव डालते हैं। कुंडली में ये दोनों ग्रह हमेशा एक-दूसरे के विपरीत भाव (घर) रहते हैं। यहां चर्चा राहु की हो रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु केवल अशुभता के कारक ग्रह नहीं हैं, बल्कि उनके असर से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। राहु का प्रभाव सबसे अधिक मनुष्य के मन पर पड़ता है। मनुष्य में प्रगतिशीलता, धार्मिक प्रवृत्ति, डिप्लोमेसी, इंजीनियरिंग, इंटरनेट, मोबाईल, अंतरिक्ष, पायलट आदि के स्वामी ग्रह राहु हैं।

विज्ञापन

राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। उनका यह नक्षत्र परिवर्तन 5 जुलाई, 2024 की शाम 6 बजकर 9 मिनट को होगा, जब वे उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे सबसे अधिक लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर होने की संभावना है?

विज्ञापन

मेष राशि:

राहु की कृपा से मानसिक दुर्बलता दूर होगी, आपको मेहनत करने का हौसला प्राप्त होगा। सोच-विचार कर किए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन आमद का प्रवाह तेज होगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारों का अच्छा समय शुरू सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि:

आपके लिए राहु काफी शुभ रहने वाले हैं। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति होगी, संस्थान की ओर से महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सक्सेस मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े जातक साझेदारी में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार आ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि:

निर्दोष राहु के असर से आपके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आपकी पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति में उल्लेखनीय परिवर्तन आने की संभावना है। राजनीति से जुड़े जातक सत्ता और शासन में भागीदार बन सकते हैं। कारोबार में निवेश के लिए यह समय काफी अच्छा है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि:

आपके जीवन में राहु के शुभ असर से तरक्की के नए रास्ते बन सकते हैं। आर्थिक संकट दूर होने के योग बन रहे हैं। साझेदारी वाले बिजनेस में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल सकारात्मक और प्रोडक्टिव रहेगा। स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट की सराहना होगी, आपके टैलेंट की पहचान बढ़ेगी। लव लाइफ में भी मिठास बढ़ेगी।

विज्ञापन

मकर राशि:

आपके लिए यह समय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला सिद्ध हो सकता है। राहु के प्रभाव से मन की बेचैनी समाप्त होगी। काम में मन लगेगा, रचनात्मकता और कौशल में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवारजनों और रिश्तेदारों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवन के भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ