Rahu-Ketu Gochar 2024: नवग्रहों में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है। जो शनिदेव के अनुचर (अनुयायी) हैं। 10 नवंबर 2024 को राहु और केतु दोनों ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा। वैसे तो राहु-केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन अलग-अलग स्थान पर होगा, लेकिन इसका असर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर 2024 को दोपहर 11 बजकर 31 मिनट पर राहु का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और केतु का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश होगा। इस बार राहु-केतु के गोचर से तीन राशियों के लोगों को विशेष लाभ होगा। आज से आने वाले 62 में उनके सभी अधूरे सपने सच हो सकते हैं। इसके अलावा सेहत भी सही रहेगी। आइए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर दो माह तक राहु-केतु अपनी कृपा बनाए रखेंगे।
सिंह राशि
राहु-केतु के मेहरबान होने से आने वाले 62 दिन सिंह राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे भविष्य में उन्हें अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा छात्रों को भी परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के पैसे लंबे समय से उनका कोई दोस्त नहीं दे रहा है, तो इस माह वो आपको पैसे वापस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर करें ये 3 उपाय; पति संग संबंध होंगे मजबूत, रिश्ते में घुलेगा प्यार!
तुला राशि
राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मकता लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आने वाले 62 दिन में मनचाही कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा रुके हुए पैसे भी जल्द वापस मिल सकते हैं। जो लोग कपड़े का काम करते हैं, उन्हें अकस्मात धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बच्चों को माता-पिता से मनचाहा उपहार मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के जीवन में आने वाले 62 दिन खुशियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। कारोबारियों को रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस अवधि के दौरान बड़े-बुजुर्गों की सेहत भी अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। व्यापारियों को नया ऑर्डर मिलेगा, जिससे आने वाले समय में खूब मुनाफा होगा। इसी के साथ जीवनसाथी संग संबंध मजबूत होंगे।
ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2024: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण पर होगा 3 राशियों का भाग्योदय, सुख-समृद्धि के साथ होगी धन वर्षा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines