Rahu Gochar 2024 Effects: सभी ग्रहों में राहु ग्रह को मायावी और पापी ग्रह के नाम से जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह कभी भी उल्टी चाल में गोचर करते हैं। बता दें कि अभी वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं।
राहु ग्रह 30 अक्टूबर को मेष से मीन राशि में गोचर किया था, लेकिन इस साल राहु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे बल्कि अगला गोचर 2025 में ही करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का गोचर सभी 12 राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इसलिए साल 2025 तक कुछ राशियों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। आइए खबर में जानते हैं कि किन-किन राशियों की मुसीबतें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- सूर्य और बुध दोनों कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
कन्या राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए राहु का गोचर बड़ी मुसीबतें ला सकती हैं। यदि कोई जातक शेयर मार्केट या संपत्ति का निवेश करना चाहते हैं तो उनको इस समय बचना चाहिए। साथ ही घर में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए राहु का गोचर शुभ नहीं है।
यह भी पढ़ें- साल 2025 तक शनि देव कुंभ राशि में रहेंगे विराजमान, 3 राशियों के भाग्य में होगा बदलाव
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए राहु का मीन राशि में गोचर फायदेमंद नहीं रहेगा। जातक के दांपत्य जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ ही मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार में धन की हानि हो सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
मीन राशि
राहु का गोचर मीन राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आया है। जातक को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही परिवार में हर समय विवाद की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार में बॉस के साथ विवाद हो सकता है। वाणी को मधुर बनाए रखना होगा।
यह भी पढ़ें- मार्च में शनि देव कुंभ राशि में होंगे उदय, इन 3 राशियों को होगा फायदा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines