Surya Budh Yuti 2024: सूर्य और बुध दोनों कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Budh Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। 20 फरवरी को सूर्य और बुध कुंभ राशि में युति बनाएंगे, जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Surya Budh Yuti 2024
विज्ञापन

Surya Budh Yuti 2024: जब ग्रह एक राशि से दुसरे राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। उसके बाद कुंभ राशि में बुध ग्रह भी प्रवेश कर जाएंगे। 20 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति होने वाली है। सूर्य और बुध के युति से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही जातक अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं। आज इस खबर में जानेंगे सूर्य और बुध की युति से किन-किन ग्रहों का भाग्य बदलने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास रहने वाला है। जातक को अचानक करियर में सफलता मिल सकती है। बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य और बुध की युति बेहद खास रहने वाली है। जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको अचानक मौका मिल सकता है। बड़े अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आगे लिए फायदेमंद रहेगी।

सिंह राशि

20 फरवरी के बाद सिंह राशि वाले जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। जातक को पारिवारिक सुख-सौभाग्य का आनंद प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जो जातक कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको अचानक धन कमाने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ