Shani Gochar 2024: साल 2025 तक शनि देव कुंभ राशि में रहेंगे विराजमान, 3 राशियों के भाग्य में होगा बदलाव

Shani Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 2025 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shani Gochar 2024

शनि गोचर 2024

Shani Gochar 2024 Effects: ग्रहों में सबसे क्रूर ग्रह शनि देव को कहा जाता है। साथ ही उन्हें न्याय का देवता भी माना गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। बता दें कि इस साल शनि देव राशि परिवर्तन नहीं करने वाले हैं, लेकिन कुंभ राशि में उदय जरूर होंगे, शनि की मूल राशि कुंभ हैं। बता दें कि कुंभ राशि में शनि देव के विराजमान होने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन

बता दें कि शनि देव कुंभ राशि में साल 2025 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, जब कुंभ राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है तो व्यक्ति के कामयाबी और सफलता के द्वार खुलने लगते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि के साथ ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है। आज इस खबर में जानेंगे साल 2025 तक किन-किन राशियों की किस्मत साथ देने वाली है साथ ही किसको भाग्य का साथ मिलेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव के कुंभ राशि में विराजमान होने से तुला राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। साथ ही जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। जो जातक निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद ही शुभ माना जा रहा है। छात्रों के लिए आने वाले दिनों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय काफी सुखद रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को अचानक करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बिल्कुल मौज-मस्ती के साथ भरा रहेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

शनि देव के कुंभ राशि में विराजमान रहने से सिंह राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही सिंह राशि के लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारियों और नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। हालांकि जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन घबराने वाली बात नहीं है। बातचीत करने से सभी समस्याओं को निपटा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ