Purnima ke Upay: वर्तमान में सावन अधिकमास चल रहा है। सावन अधिकमास की पूर्णिमा आज एक अगस्त 2023 (मंगलवार) को है। पंचांग के अनुसार पूरे 19 वर्ष बाद यह शुभ योग बना है। सावन माह भगवान शिव का प्रिय माह है और पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित की गई है। ऐसे में इस दिन कुछ बहुत ही छोटे-छोटे ज्योतिष के उपाय करके आप अपने भाग्य को संवार सकते हैं। आचार्य अनुपम जौली से जानिए इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: फटाफट करोड़पति बनने के लिए पूर्णिमा पर करें ये काम, किस्मत खुद रास्ता बनाएगी
सावन अधिकमास पूर्णिमा पर करें ये उपाय (Purnima ke Upay)
सावन अधिकमास की पूर्णिमा के दिन रात नौ बजे बाद त्र्यक्षरी मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं। किसी भी प्रकार के रोग, अकालमृत्यु आदि को टालने के लिए यह सर्वोत्तम उपाय माना गया है।
इस बार पूर्णिमा मंगलवार को है। यदि इस दिन हनुमानचालीसा का 108 बार पाठ कर लिया जाए तो स्वयं हनुमानजी उस भक्त की सारी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। पाठ के पहले हनुमानजी की पूजा करें, उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाएं, गुड़-चने का प्रसाद, लाल फूलों की माला, इत्र आदि अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आज ही करें ये उपाय, बिना एक रुपया खर्च, बिना तोड़फोड़ दूर होंगे सारे वास्तु दोष
घर में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें एवं श्रीसूक्त एवं लक्ष्मीसूक्त का पाठ कर उससे हवन करें। इस उपाय से उस घर में रहने वालों की कंगाली दूर होती है और अपार संपदा प्राप्त होती है। चाहे तो इस उपाय को प्रत्येक पूर्णिमा को भी कर सकते हैं।
सावन अधिकमास पूर्णिमा पर सायंकाल भगवान शिव के निकट एक मिट्टी के दीए में केसर डालकर देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर पंचाक्षरी मंत्र का अधिकाधिक जप करें। पूर्णिमा से आरंभ करके इस उपाय को लगातार करने से ग्रहदोष जनित व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines