---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Tips: आज ही करें ये उपाय, बिना एक रुपया खर्च, बिना तोड़फोड़ दूर होंगे सारे वास्तु दोष

Vastu Tips: अक्सर घरों में वास्तु दोष दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। इन उपायों के कारण घर में तोड़-फोड़ करनी पड़ती है और मोटी रकम भी खर्च होती है। वास्तुशास्त्री आचार्य अनुपम जौली के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए हमेशा तोड़फोड़ करना आवश्यक नहीं होता है। कुछ […]

---विज्ञापन---

Vastu Tips: अक्सर घरों में वास्तु दोष दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। इन उपायों के कारण घर में तोड़-फोड़ करनी पड़ती है और मोटी रकम भी खर्च होती है। वास्तुशास्त्री आचार्य अनुपम जौली के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए हमेशा तोड़फोड़ करना आवश्यक नहीं होता है। कुछ आसान से उपाय करके भी आप सभी वास्तुदोष खत्म कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में

यह भी पढ़ें: घर की तिजोरी में रख दें ये एक चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा ही पैसा

---विज्ञापन---

इन उपायों से दूर होंगे वास्तु दोष (Vastu Tips)

गणेशजी दूर करेंगे वास्तु दोष

घर के मुख्य द्वार के ठीक ऊपर बाहर की ओर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करें। यह प्रतिमा किसी शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में स्थापित की जानी चाहिए। इससे घर के सभी तरह के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं।

घर में मंदिर में करें यह काम

सभी घरों में एक पूजास्थल होता है जहां पर उस घर में रहने वाले लोग प्रतिदिन पूजा-पाठ करते हैं। वहां पर प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए और सुबह तथा शाम को सूर्यास्त के समय दीपक जलाना चाहिए। यदि दीपक संभव न हो तो कपूर जलाना चाहिए। इससे भी बिना कुछ किए ही सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अगर करेंगे ये उपाय तो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या भी बन जाएगी शुभ

फूलों के पौधों से आएगी पॉजिटिव एनर्जी

वास्तु दोष दूर करने का सबसे आसान तरीका यह भी है कि आप अपने घर में साफ-सफाई रखें। इसके साथ ही घर में सुंदर और सुंगधित फूलों के पौधे भी लगाएं। आप गुलाब, चमेली, मोगरी, हजारा (गेंदा), कमल आदि पुष्प लगा सकते हैं। घर के बाहर भी सुंदर फूलों के पौधे लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Apr 02, 2023 02:41 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola