---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Purnima ke Upay: 7 दिसं को है दत्तात्रेय जयंती, इन उपायों से मिलेगी हर मनचाही चीज

Purnima ke Upay: मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि इस बार 7 दिसंबर 2022 (बुधवार) को आ रही है। इस दिन दत्तात्रेय जयंती भी है और इस दिन पौष माह भी आरंभ हो जाएगा। मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा को मोक्षदायिनी पूर्णिमा या अगहन पूर्णिमा भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा का हिंदू धर्म में […]

---विज्ञापन---

Purnima ke Upay: मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि इस बार 7 दिसंबर 2022 (बुधवार) को आ रही है। इस दिन दत्तात्रेय जयंती भी है और इस दिन पौष माह भी आरंभ हो जाएगा। मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा को मोक्षदायिनी पूर्णिमा या अगहन पूर्णिमा भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा का हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व माना गया है।

इस बार पूर्णिमा के अवसर पर सिद्ध योग तथा सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इन दोनों ही योगों के चलते पूर्णिमा बहुत ही विशेष बन गई है। शास्त्रों में विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को पूर्णिमा पर करने का विधान बताया गया है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: आने वाले वर्ष में ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है

धन और संपत्ति की प्राप्ति के लिए

पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्योदय के समय किसी मंदिर में स्थित पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं। वहां पर धूप-बत्ती तथा देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद सफेद रंग की 5 अलग-अलग तरह की मिठाई वृक्ष में भगवान विष्णु का वास मानते हुए अर्पित करें। पीपल की 11 बार परिक्रमा कर पीपल देवता से अपना संकट दूर करने की प्रार्थना करें। यह उपाय प्रत्येक समस्या के लिए कारगर है।

---विज्ञापन---

वैवाहिक जीवन में शांति और प्रसन्नता के लिए

कई बार पति-पत्नी के बीच विभिन्न कारणों से अनबन रहती हैं। पूर्णिमा का एक उपाय इस समस्या को भी दूर कर देगा। इसके लिए पति-पत्नी दोनों ही शाम के समय चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें। इसके बाद पूजा घर में बैठकर चन्द्रमा के मंत्र ‘ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: चंद्रमसे नम:’ का 108 बार जप करें। इससे वैवाहिक जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे।

यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 17 जन. को शनि करेगा राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

---विज्ञापन---

असंभव को संभव करने के लिए

यदि आपकी ऐसी कोई इच्छा है जो लाख प्रयासों के बाद भी पूरी नहीं हो रही है तो यह उपाय करें। इस उपाय में आपको पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु तथा लक्ष्मीजी की पूजा करनी है। इसके बाद वहीं पर बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का 108 बार जप करें। एक दिन का यह प्रयोग आपके सभी संकट हर लेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 06, 2022 04:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola