Puja Path Niyam: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य में पूजा-पाठ किया जाता है क्योंकि सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। बता दें कि पूजा-पाठ करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय छोटी-मोटी गलतियां कर देते हैं, जिसके बाद उन्हें पूजा-पाठ का फल नहीं मिलता है। साथ ही पूजा अधूरी रह जाती है।
बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ से जुड़े नियमों के बारे में बताए गए हैं। जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। तभी पूजा-पाठ का फल मिलता है। आज इस खबर में पूजा से संबंधित सभी नियमों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें- किस-किस पौधे की पूजा करने से क्या मिलता है फल, जानें यहां
पूजा में रखें इन बातों का ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा कभी भी खड़े होकर नहीं करें। यह शास्त्रिय नियम के विरुद्ध है। मान्यता है कि जो लोग खड़े होकर पूजा करते हैं, उन्हें कोई भी फल नहीं मिलता है। इसलिए जमीन पर खड़े होकर पूजा-पाठ न करें। बल्कि जमीन पर आसन बिछाकर और बैठकर पूजा करनी चाहिए। इस नियम से पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
सिर ढक कर करें पूजा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा करते समय सिर जरूर ढकना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग सिर ढककर पूजा-पाठ नहीं करते हैं, उनकी पूजा अधूरा माना जाता है। साथ ही उन्हें पुण्य फल की प्राप्ति नहीं मिलती है। इसलिए स्त्री हो या पुरुष उन्हें बिना सिर ढके पूजा-पाठ नहीं करने चाहिए।
यह भी पढ़ें- पूजा करते समय क्यों आती है नींद, जानें धार्मिक कारण
आसन का रखें ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस जगह पूजा-पाठ करते हैं उस स्थान का जमीन मंदिर के जमीन से ऊंचा नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि यदि मंदिर के फर्श से आसन ऊंचा होता है तो वह सांसारिक मोह माया में फंस कर रह जाता है। साथ ही जीवन में शांति नहीं सद्भावना का आभास नहीं होता है। इसलिए पूजा करते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
पूजा करने का क्या है सही विधि-विधान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ करते समय अपना मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर करके बैठना चाहिए। साथ ही अपने दाहिने हाथ की ओर घंटी, धूप, अगरबत्ती और दीप रखनी चाहिए और बायीं ओर पूजा की सामग्री जैसे फल, फूल, जल का पात्र और शंख रखना चाहिए। मान्यता है जो लोग इस तरह विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन करें ये खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
14 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines