Vastu Shastra: किस-किस पौधे की पूजा करने से क्या मिलता है फल, जानें यहां

Vastu Shastra: घर में किसी न किसी चीज के पेड़-पौधे जरूर लगे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन पेड़-पौधे से क्या-क्या फल की प्राप्ति होती है। अगर नहीं तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

vastu shastra
विज्ञापन

Vastu Shastra: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने के कई सारे नियम बताए गए हैं, जिन्हें पालन करने से घर और जीवन में सुख समृद्धि आती है। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिसकी पूजा की जाती है। इन पौधों की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। आज इस खबर में जानेंगे कि घर में कौन-कौन पेड़-पौधे लगाने से क्या-क्या फल की प्राप्ति होती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है।

विज्ञापन

अशोक का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने घर में अशोक का पेड़ लगाते हैं, तो घर में शांति बनी रहती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और शारीरिक बीमारियां दूर होने लगती हैं।

आंवला का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आंवला के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है जो लोग आंवला का पेड़ घर पर लगाते हैं, वहां धन का प्रवाह होने लगता है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

विज्ञापन

हरश्रृंगार का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हरसिंगार का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिलती हैं। साथ सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि घर में हरश्रृंगार का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा होती हैं।

विज्ञापन

अमलतास का पौधा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमलतास का पौधा घर में लगाने से कलह-क्लेश से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में शांति बनी रहती है।

करी पत्ता का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने घरों में करी पत्ता का पौधा लगाते हैं, उनके घर से नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है। साथ ही इसे घर में लगाने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।

विज्ञापन

कैक्टस का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने घरों में कैक्टस का पौधा लगाते हैं, उनके घर में अशांति नहीं रहती है। बल्कि सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि कैक्टस का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिलती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ