किस आसन पर बैठकर पूजा करना है सबसे शुभ? जानें जरूरी बात

Puja Asana Importance: रोजाना की पूजा-पाठ में आसन का खास महत्व है। घर में पूजन के दौरान कौन किस आसन पर बैठना है सबसे शुभ और अच्छा जानिए।

Puja Asana Importance
विज्ञापन

Puja Asana Importance in Hindi: पूजा-पाठ में इस्तेमाल की जाने वाली हर चीज का खास महत्व है। मसलन, पूजन सामग्री के तौर पर अक्षत, फूल, धूप, दीप, फूल माला, पात्र (बर्तन) इत्यादि का अलग-अलग महत्व है। ऐसे ही पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले आसन (जिस पर बैठकर पूजन किया जाता है) का खास धार्मिक महत्व है। कहा जाता है कि शुद्ध और स्वच्छ आसन पर बैठकर पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।

कुश 

पूजा-पाठ में कुश के आसन का खास महत्व है। कुश के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके बिना पितरों की पूजा पूरी नहीं होती। कुश के आसान पर बैठकर पूजा करने से पूजन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती। मतलब पूजन में मन लगा रहता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी पूजन के लिए कुश आसन को शुभ बताया है। कुश के आसन पर बैठकर मंत्र की सिद्धि प्राप्त होती है। इतना ही नहीं, आध्यात्मिक ऊर्जा का भी संचार होता है। कुल मिलाकर पूजा-पाठ के लिए कुश का आसन सबसे शुभ है।

विज्ञापन

कंबल

शास्त्रों में कंबल के आसन को भी पूजन कार्यों के लिए शुभ माना गया है। आमतौर पर घर में पूजा-पाठ के लिए कंबल के आसन का उपयोग किया जाता है। लाल रंग के आसन का इस्तेमाल मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और हनुमान जी की पूजा के लिए किया जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ