Pratiyuti Yog 2025: शनि और शुक्र का प्रतियुति योग इन 3 राशियों को बनाएगा मालामाल, मिलेगा खूब पैसा

Lucky Zodiac Signs: शनि और शुक्र ग्रह दोनों मिलकर प्रतियुति योग का निर्माण कर रहे हैं. यह प्रतियुति योग 3 राशियों को तगड़ा लाभ देने वाला है. चलिए आपको प्रतियुति योग कब बन रहा है और इससे किन्हें लाभ होगा इसके बारे में बताते हैं.

Pratiyuti Yog 2025

Credit- News 24 Gfx

Pratiyuti Yog 2025 Lucky Zodiac Signs: ग्रहों की स्थिति और राशि-नक्षत्र परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर असर पड़ता है. अब करवा चौथ के बाद शनि ग्रह शुक्र ग्रह के साथ मिलकर प्रतियुति योग बना रहे हैं. 11 अक्टूबर 2025 को शनि ग्रह दोपहर को 4 बजकर 38 मिनट पर शुक्र के 180 डिग्री पर होंगे. यह दोनों ग्रह एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. ऐसे में इस ग्रह स्थिति से 3 राशियों को विशेष लाभ होगा. शनि और शुक्र ग्रह के आमने-सामने होने से 3 राशियों के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

शनि-शुक्र प्रतियुति योग से इन राशियों को होगा लाभ

कन्या राशि

विज्ञापन

आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. अगर बीमार चल रहे हैं तो आपका स्वास्थ्य ठीक होगा. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. इसके साथ ही आपको धन लाभ होगा. शनि-शुक्र का प्रतियुति योग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए इस प्रतियुति योग से अच्छे दिन आने वाले हैं. स्वास्थ्य बेहतर होगा और नौकरी में प्रगति मिलने के योग हैं. कारोबारप में लाभ मिलेगा. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. ऐसे में आपको धन लाभ होगा. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि-शुक्र का प्रतियुति योग लाभकारी सिद्ध होगा. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और शारीरिक मानसिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं. कोई भी बड़ा फैसला सोच-विचार कर करें वरना आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ