---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

देवी-देवताओं को कौन सा भोग है बेहद प्रिय? जानें

Prasad list of God: हिंदू धर्म में भगवान की पूजा करना, भोग सबका विशेष महत्व है। ऐसे में आपको बताते हैं कि कौन से भगवान को किस चीज का भोग लगाना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

Prasad list of God:  हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली हर चीज का अपना विशेष महत्व होता। भगवान के मंदिर लगाने की दिशा, किस देवी- देवता तो कौन सा भोग प्रिय है, सबका अपना महत्व है। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं। जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वैसे हो भक्त सच्चे मन से भगवान को भोग लगा दें तो उनकी कृपा प्राप्त होती है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि देवी-देवताओं के पंसदीदा भोग क्या-क्या हैं?

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

दुर्गा मां को प्रिय भोग 

माता दुर्गा को केले, मालपुआ, नारियल, खीर, पुरणपोली और हलवे का भोग लगाना शुभ माना गया है। हालांकि आप चाहें तो इनमें से किसी एक का भी भोग लगाकर मातारानी को खुश कर सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कान्हा जी का भोग

कान्हा जी को माखन-मिश्री बेहद प्रिय है। कान्हा जी को खुश करने के लिए विशेष रूप से माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इससे कान्हा जी खुश होते हैं और आपकी सारी समस्याओं को खत्म कर देते हैं। इसके अलावा मानसिक शांति भी मिलती है। वैसे आप खीर, हलवा और लड्डू का भी भोग लगा सकते हैं। भक्तों द्वारा श्रद्धाभाव से चढ़ाया गया भोग भगवान ग्रहण करते हैं। मगर हां! मन के भाव शुद्ध और मन पवित्र होने चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़े: सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर रोजाना करें खास मंत्रो का जाप, सूर्य की तरह चमक उठेगी किस्मत

गणेश जी का भोग

भगवान गणेश को मोदक का बेहद प्रिय है। ऐसे में गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए। इससे गणेश जी खुश होते हैं और उनकी भक्तों पर असीम कृपा रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़े: गोल बाती का दीपक भूलकर भी न जलाएं इन देवी-देवताओं के सामने, माना गया है अशुभ

भगवान विष्णु का भोग

भगवान विष्णु को खीर और सूजी का हलवा बेहद प्रिय होता है। इसके अलावा भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता प्रिय है। ऐसे में भगवान के भोग में तुलसी का पत्ता जरूर डालें।

---खबर नीचे जारी है---

शिव जी को प्रिय भोग

शिवजी को पंचामृत और बेलपत्र बेहद प्रिय है। शिव जी को भोले बाबा भी कहा जाता है, क्योंकि वे बहुत जल्दी अपने भक्तों से खुश हो जाते हैं। ऐसे में आप दूध, दही, शहद, घी, चीनी में से कुछ भी अर्पित कर सकते हैं। शिव जी की पूजा में पवित्रता का विशेष ख्याल रखा जाता है। ऐसे में जब भी शिवजी की पूजा करें तो तन-मन और उनको अर्पित की जाने वाली वस्तुओं की पवित्रता का पूरा ख्याल रखें।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

First published on: Dec 08, 2023 07:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola