Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत के दिन क्या करें क्या न करें? जानें नियम

Pradosh Vrat Ke Din Kya Karen Kya Nahi Kare: प्रदोष व्रत के दिन जातक को क्या करना चाहिए क्या नहीं इस खबर में विस्तार से जानेंगे।

Pradosh Vrat

प्रदोष व्रत 2024

Pradosh Vrat Ke Din Kya Karen Kya Nahi Kare: हिंदू धर्म में प्रत्येक पर्व का अपना-अपना महत्व होता है। ऐसे में कल यानी 9 जनवरी 2024 को साल का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 9 जनवरी दिन मंगलवार पड़ रहा है जिसके कारण इसे भौम प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

विज्ञापन

मान्यता है जो जातक प्रदोष व्रत के दिन जो जातक विधिवत महादेव की पूजा करते हैं, वे अपने जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ करते समय या व्रत रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। आज इस खबर में जानेंगे कि प्रदोष व्रत के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, सभी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

विज्ञापन

प्रदोष व्रत के दिन क्या करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन प्रातकाल उठकर स्नान करना चाहिए। साफ-सुथरा वस्त्र धारण करना चाहिए। उसके बाद भगवान शिव की पूजा करें। महादेव की पूजा करते समय शिवलिंग पर श्वेत चंदन, फूल, भांग और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

विज्ञापन

भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। पूजा करने के भगवान शिव और माता पार्वती की आरती और शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जाप भी करें। पूजा करने के बाद सात्विक भोजन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। साथ ही उन्हें भोजन भी करना चाहिए।

विज्ञापन

प्रदोष व्रत के दिन भूलकर न करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन किसी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन अपने मन को शुद्ध रखें। किसी के प्रति गलत न सोचे। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन जो व्रती होती है उन्हें काले रंग का वस्त्र नहीं धारण करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव की पूजा के दौरान तुलसी दल, नारियल का जल और कुमकुम अर्पित नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ