हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pradosh Ke Upay: 19 जनवरी को है प्रदोष, इन उपायों से जगेगी सोई किस्मत

विज्ञापन

Pradosh Ke Upay: भारतीय पंचांग के अनुसार प्रत्येक हिंदू माह में दो बार प्रदोष आती है। इस वर्ष में कृष्ण पक्ष की प्रथम प्रदोष इस बार 19-20 जनवरी 2023 को आ रही है। प्रदोष का दिन भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए अत्यन्त शुभ माना गया है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार प्रदोष पर किए गए उपाय (Shivji Ke Upay) तुरंत फल देते हैं। यही कारण है कि शिवजी के विभिन्न उपाय प्रदोष पर ही करने की सलाह दी जाती है। इस बार प्रदोष गुरुवार को आ रही है, इस वजह से भी यह विशेष बन गई है। जानिए प्रदोष तिथी तथा इससे जुड़े ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

कब है प्रदोष तिथी (Pradosh Tithi And Puja Muhurat)

प्रदोष तिथि आरंभ होने का समय – 19 जनवरी 2023 दोपहर 1.18 बजे से
प्रदोष तिथि समापन का समय – 20 जनवरी 2023, सुबह 9.59 बजे तक

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा

प्रदोष के इन उपायों से दूर होंगी सभी समस्याएं (Pradosh Ke Upay)

  • यदि शत्रु प्रबल हो रहे हैं तथा आप लाख प्रयासों के बाद भी कामयाब नहीं हो पा रहे हैं तो ज्योतिष के इस उपाय को करें। इस उपाय में आपको केवल इतना सा करना है कि शमी पत्र को गंगाजल से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान लगातार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करते रहें। इससे बड़े से बड़ा शत्रु भी परास्त हो जाता है।
  • इसी प्रकार घर-परिवार में आ रही समस्याओं के लिए भी सुझाव दिए गए हैं। प्रदोष के दिन सायंकाल को शिव मंदिर में जाकर दो दीपक शिवलिंग के नजदीक जलाने चाहिए। इन दोनों दीपक में से एक दीपक घी का तथा दूसरा तेल का होना चाहिए। ऐसा करते ही तुरंत असर दिखाई देगा और सभी समस्याएं उड़नछू हो जाएंगी।
  • नौकरी संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए प्रदोष के दिन शिवलिंग का गन्ने के जूस से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय से नौकरी में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। यदि नौकरी नहीं है तो दूसरी नौकरी भी शीघ्र ही मिलती है। खास तौर पर नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए यह अचूक उपाय है।

यह भी पढ़ेंः कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola