हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये हैं कर्ज लेने के जिम्मेदार ग्रह, इन 3 उपायों से उतर जाएगा करोड़ों का कर्ज

Karj Mukti ke Upay: सूदखोरी को बढ़ावा देने के कारण सनातन संस्कृति में कर्ज के लेनदेन को अच्छा नहीं माना गया है। लेकिन कई बार व्यक्ति विषम परिस्थितियों में कर्ज लेने को बाध्य हो जाता है। आइए जानते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कौन-से ग्रह कर्ज लेने की परिस्थितियां बनाते हैं और कर्ज का बोझ उतारने के क्या उपाय हैं?

विज्ञापन

Karj Mukti ke Upay: हिन्दू संस्कृति और वैदिक ज्योतिष में ऋण यानी कर्ज और सूदखोरी को बुरा माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अशुभ ग्रहों की कुंडली में नकारात्मक स्थिति व्यक्ति के कर्ज लेने का कारण बनती हैं। कर्ज से सूदखोरी को बढ़ावा मिलता है, जिसकी हिन्दू ग्रंथों में भर्त्सना की गई है। आइए जानते हैं, किन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से कर्ज लेने की स्थितियां बनती हैं और कर्ज का बोझ उतारने के लिए क्या उपाय करें?

कर्ज लेने के जिम्मेदार ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि, राहु और केतु ये तीन ग्रह कर्ज लेने की परिस्थितियां बनाते हैं। शनि की कमजोर स्थिति, शनि की दशा या शनि का किसी अशुभ ग्रह से योग बनना कर्ज का कारण बनता है। वहीं, राहु की दशा या राहु का किसी अशुभ ग्रह से योग बनना व्यक्ति को गलत निर्णय लेने और कर्ज में फंसने के लिए प्रेरित करता है। जबकि, केतु की कमजोर स्थिति या केतु का किसी अशुभ ग्रह से योग बनना व्यक्ति को आर्थिक रूप से लापरवाह बनाता है, जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति पर कर्ज हो सकता है। कुछ दशाओं में मंगल और बुध की अशुभ स्थिति भी कर्ज लेने की परिस्थितियां बना सकते हैं।

कर्ज से मुक्ति के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कर्ज से मुक्ति पाने हेतु, ग्रहों की शांति के लिए पूजा, दान-पुण्य और मंत्रों का जाप आदि अनेक उपाय बताए गए हैं, जिससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। लेकिन यहां आपको कुछ ऐसे आसान और प्रभावशाली उपाय बता रहे हैं, जो अचूक हैं। इन उपायों को निष्ठापूर्वक और विधि-विधान से करने पर करोड़ों के कर्ज का बोझ भी सिर से उतर जाएगा।

विज्ञापन

फिटकरी के उपाय: यदि आप कर्ज बोझ से दबे हैं, EMI और सूद देना मुश्किल और असंभव हो रहा है, तो आप फिटकरी का उपाय करें। बुधवार के दिन फिटकरी के टुकड़े को पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें। जल्द ही आपको फायदा होगा।

गुड़ के उपाय: यदि आपने बैंक या सरकारी संस्था से लोन लिया है, तो आप गुड़ के उपाय से लाभ उठा सकते है। इसके लिए लगातार तीन गुरुवार सवा किलो गुड़ में आटा मिलाकर गाय को खिलाएं।

विज्ञापन

सरसों तेल और रोटी के उपाय: यदि आपने किसी सूदखोर महाजन से कर्ज लिया है या कुछ गिरवी रख कर ऋण लिया है, तो आप शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसो के तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं। ऐसा तब तक करते रहे, जब तक लाभ न हो।

ये भी पढ़ें: लाल किताब से तेजपत्ते के तीन अचूक उपाय, दूर होंगे सारे कर्ज, नहीं होगी धन की कमी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पितृ दोष दूर करते हैं शिव पुराण के 5 उपाय, हल होंगी जीवन की सभी अड़चनें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola