---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Parivartini Ekadashi पर बना दुर्लभ संयोग… 3 राशियों को प्राप्त होगी विष्णु जी की विशेष कृपा!

Parivartini Ekadashi: साल 2024 में 14 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जिस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस बार परिवर्तिनी एकादशी पर बने शुभ संयोग से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

Parivartini Ekadashi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है। खासतौर पर परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा-पाठ करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। बता दें किस साल 2024 में परिवर्तिनी एकादशी के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के जातकों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बार परिवर्तिनी एकादशी के दिन कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं और उससे किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

परिवर्तिनी एकादशी कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल भादो माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार परिवर्तिनी एकादशी का आरंभ 13 सितंबर 2024 को देर रात 10:30 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 14 सितंबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।  इस दिन पूजा का विजय मुहूर्त दोपहर 02:20 मिनट से लेकर 03:09 मिनट तक है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: कंगाली का कारण है घर की इन 3 दिशाओं में गंदगी होना! पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु दोष के कारक

परिवर्तिनी एकादशी पर बना अद्भुत संयोग

परिवर्तिनी एकादशी के दिन 14 सितंबर को रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। एकादशी तिथि के दिन प्रात: काल 06 बजकर 06 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 32 मिनट तक रवि योग रहेगा। रवि योग के समाप्त होते ही सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ हो जाएगा, जिसका समापन अगले दिन 15 सितंबर 2024 को प्रात: काल 06 बजकर 06 मिनट पर होगा।

---विज्ञापन---

guruwar ke upay, Bhagwan Vishnu, jyotish tips, dharma karma, job ke upay, acharya anupam jolly

3 राशियों को प्राप्त होगी विष्णु जी की कृपा!

वृषभ राशि

परिवर्तिनी एकादशी पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग से वृषभ राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आने के साथ-साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जॉब कर रहे लोगों को जल्द ही प्रमोशन का समाचार मिल सकता है। इसी के साथ वेतन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

भगवान विष्णु के आशीर्वाद से कर्क राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मकता का वास होगा। वहीं बात करें पारिवारिक माहौल की तो घर में सुख-शांति बनी रहेगी। हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे कारोबारियों का मन संतुष्ट रहेगा। छात्रों को करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

सिंह राशि

परिवर्तिनी एकादशी के दिन सिंह राशि के लोगों को अपने व्रत का पूर्ण फल मिल सकता है। दिन खत्म होने से पहले धन लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें भी करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें भी अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: सूर्य की शनि पर शुभ दृष्टि से 3 राशियों के धन में होगी वृद्धि! बढ़ेगा मान-सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2024 03:38 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola