2 अगस्त से शुरू होंगे पंचक, इन कामों को करने से खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजे
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Panchak 2023: चन्द्रमा अंतरिक्ष में विचरता हुआ जब धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र में गोचर करता है तो इसे पंचक कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में पंचक को अशुभ माना गया है तथा इस दौरान शुभ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। इस समय किए गए कार्य या तो पूरे नहीं हो पाते या बड़ी हानि का कारण बनते हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार 2 अगस्त 2023 (बुधवार) को रात्रि 11.26 बजे पंचक आरंभ होंगे। इनका समापन 7 अगस्त 2023 (सोमवार) को अर्द्धरात्रि बाद 1.43 बजे होगा। इस समयकाल में शुभ कार्यों को यथासंभव टालना आपके लिए हितप्रद रहेगा। जानिए इस दौरान आपको क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां
यह भी पढ़ें: गुलाब के फूल का यह टोटका पल भर में बदलेगा किस्मत, आप भी आजमा कर देखें
यदि इस समयकाल में आप गरीबों की मदद करें। उन्हें भोजन, वस्त्र, दवाईयां आदि दान करें तो दुर्भाग्य दूर होगा। पशु, पक्षियों को चारा और दाना खिलाने से समस्त ग्रहदोष दूर होंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: