हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Palmistry Tips: हाथ के ये निशान बताते हैं, व्यक्ति बन सकता है हत्यारा

विज्ञापन

Palmistry Tips: इन दिनों अखबार में हत्या करने की बहुत सी खबरें आ रही हैं। इन सभी घटनाओं के पीछे पुलिस और मनोवैज्ञानिक अलग-अलग कारण बता रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यदि पहले ही किसी व्यक्ति के हत्यारा होने का पता लग जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा, लेकिन ऐसा किया जा सकता है।

प्राचीन वैदिक ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी कई टिप्स दी गई हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति जब पैदा होता है तो अपने साथ अपना भाग्य लाता है। उसके भाग्य का संकेत भी उसकी जन्मकुंडली और उसके हाथ की रेखाओं में दे दिया जाता है। यदि इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो हत्यारों को पहचाना जा सकता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किस तरह किसी व्यक्ति का हाथ देखकर उसके हत्यारा होने की भविष्यवाणी की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः Palmistry Tips: अगर हथेली में यहां है क्रॉस का निशान तो देवता भी करेंगे मदद, मिलेगा यह फल

विज्ञापन

हाथ की ये रेखाएं बताती हैं व्यक्ति बन सकता है हत्यारा (Palmistry Tips in Hindi)

ज्योतिषी एम.एस. लालपुरिया के अनुसार हाथ की रेखाएं कभी झूठ नहीं बोलती हैं। किसी भी व्यक्ति के हाथ को देखकर न केवल उसका भूत, भविष्य और वर्तमान बल्कि उसका स्वभाव भी जान सकते हैं। इसके लिए हाथ में कुछ संकेतों को ध्यान से देखना होता है। ये इस प्रकार हैं

  • सबसे पहले किसी व्यक्ति का हाथ देखें। यदि दोनों हथेलियां और हाथों की अंगुलियां खुरदरी, कठोर हो तथा अंगूठा आगे से चपटा हो तो ऐसा व्यक्ति हत्यारा हो सकता है।
  • कभी-कभी किसी व्यक्ति के हाथ की मस्तिष्क रेखा उसकी ह्रदय रेखा से इस तरह मिल जाती है कि दोनों रेखाएं एक ही दिखने लगती हैं। ऐसा होने पर वह व्यक्ति क्रूर हत्यारा और मानसिक रूप से विक्षिप्त किस्म का अपराधी होता है। उसकी जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी, उसमें हत्या की प्रवृत्ति बढ़ती चली जाएगी।
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मंगल, शनि एवं चन्द्र पर्वत पर क्रॉस, जाल या काले धब्बे हो तो ऐसा व्यक्ति आदतन अपराधी होता है। ऐसे लोग जरूरत पड़ने पर अपनों का भी भरोसा तोड़ने से नहीं डरते। इनसे दूरी बनाकर रखने में ही फायदा है।

यह भी पढ़ें: Face Reading Tips: ऐसे चेहरे वाली गर्लफ्रेंड होती है भाग्यशाली, बदल देती है पति और ससुराल का भाग्य

विज्ञापन

इन उपायों से रोका जा सकता है किसी व्यक्ति को हत्यारा बनने से (Jyotish Tips)

ज्योतिष में जहां एक ओर हत्यारे की पहचान करने के लक्षण दिए गए हैं, वहीं ऐसी घटनाओं को रोकने का उपाय भी बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हत्यारा बनने के संकेत मिलते हैं तो उसे ग्रहों की शांति हेतु निम्न उपाय करने चाहिए।

  1. उसे अपने आपको भगवान शिव की शरण में अर्पित कर देना चाहिए। उसे नियमित रूप से एकाग्रचित्त होकर महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य बदला जा सकता है।
  2. यदि संभव हो तो योग्य विद्वान पंडितों से गायत्री मंत्र का सवा लाख जप करवा लेना चाहिए। इस उपाय से न केवल हत्यारा बनने का योग खत्म होता है वरन व्यक्ति के जीवन पर आने वाले बाकी संकट भी दूर हो जाते हैं।
  3. ऐसे लोगों को प्रतिदिन घर के बड़े-बुजुर्गों तथा साधु-संतों का आशीर्वाद लेते रहना चाहिए। यदि संभव हो तो उन्हें धार्मिक कार्यों में जाकर धर्मार्थ कार्य भी करने चाहिए। इससे भी भाग्य के लिखे को मिटाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola