M Sign In Your Palm: मान्यता है कि व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसके हथलियों की रेखाएं बनती हैं। हथेलियों पर कुछ कई ऐसी रेखाएं और निशान मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में होने वाले शुभ-अशुभ फलों का को दर्शाती हैं। हथेलियों पर कई ऐसे निशान मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के सुनहरे भविष्य का संकेत देते हैं। ऐसी ही हथेलियों पर M निशान बनना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिन व्यक्ति की हथेली पर M के निशान बनता है, वह बहुत भाग्यशाली होते हैं और ऐसे लोगों का जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। आइए जानते है हथेलियों पर M निशान बनने का मतलब क्या होता है?
पार्टनर को लेकर ईमानदार होते हैं
जिन लोगों की हथेलियों पर M के निशान बनते हैं, वह साथी को लेकर बहुत ईमानदार होते हैं। ऐसे लोग अपने पार्टनर को कभी धोखा नही देते हैं और साथी संग अपना रिश्ते को बेहतर बनाने में विश्वास रखते हैं। वह व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर बहुत गंभीर होता है और सभी काम काफी सजगता से करता है। ऐसा व्यक्ति जिस भी कार्य की शुरूआत करता है उसमें सफलता जरूर प्राप्त होती है।
बहुत सौभाग्यशाली होते हैं
मान्यता है कि जिन लोगों की हथेलियों में M के निशान बनते हैं वे लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं, जीवन के हर क्षेत्र सफलता उनके कदम चूमती है। ऐसे लोग सभी चुनौतियों को साहस के साथ सामना करते हैं और इनमें सेल्फ मोटिवेशन की कमी नहीं होती है।
अपार धन-संपदा के मालिक
जिन लोगों की हथेलियों पर M के निशान बनते हैं, वह अपार धन-संपदा के मालिक होते हैं, ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जीवन सुख-सुविधाओं और खुशहाली में बीतता है।
लव मैरिज की संभावनाएं होती हैं
जिन लोगों के हथेलियों पर M के निशान बनते हैं, ऐसे लोगों की लव मैरिज की संभावनाएं कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे लोग लव लाइफ में तालमेल बिठाने में सक्षम होते हैं और इनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। जिस व्यक्ति की हथेली में M का निशान होता है वह व्यक्ति दूसरों को बहुत जल्दी आकर्षित करता है और भविष्य में प्रेम विवाह करता है। ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पार्टनर के साथ भी संबंध बेहतर होता है।
लीडरशिप की निशानी होती है
हथेलियों में M का निशान व्यक्ति को एक अच्छा लीडर बनाती है। इससे व्यक्ति किसी भी कार्य का नेतृत्व करने में सक्षम होता है और इन व्यक्तियों के लीडरशिप में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है।
नेतृत्व की क्षमता
हथेली में M आकृति वाले व्यक्ति में नेतृत्व की क्षमता होती है। ऐसा व्यक्ति हर काम में आगे होता है और आगे बढ़कर किसी काम की पहल करता है। व्यक्ति अपने इस गुण के कारण भविष्य में बड़ा राजनीतिक पद हासिल कर सकता है। हस्तरेखा में M की आकृति हो तो व्यक्ति बहुत कल्पनाशील होता है और रचनात्मक कार्य करता है। ऐसे व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है और वह चित्रकार, लेखक एवं साहित्यकार के रुप में रचनात्मक कार्यों से प्रसिद्धि हासिल करता है।
संबंधित खबरें
शनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
18 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
6 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines