Palash Astro Tips: धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से ही जीवन में धन-दौलत, सुख और सौभाग्य का आगमन होता है। हालांकि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। जिसका विधिवत प्रयोग करने से मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही मान्यता है कि पलाश के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का साक्षात वास होता है। यही वजह है कि इस पेड़ को बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए पलाश के फूल का उपाय (Palas Ke Upay)।
पलाश के उपाय | Palas ke Upay
- ज्योतिष शास्त्र और वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए पलाश के फूल का उपाय बेहद खास साबित होता है। ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन किसी सफेद कपड़े में पलाश के फूल (Palash Ke Upay) और एक नारियल को बांध लें। इसके बाद इस पोटली को धन स्थान या तिजोरी (Vault) में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन की तिजोरी कभी खाली नहीं होती। इतना ही नहीं, इस उपाय को करने से धन-आगम के सारे रास्ते खुल जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों की लड़कियां ससुराल के लिए होती हैं सौभाग्यशाली, मिलता है महारानी जैसा सुख
- मां लक्ष्मी के साथ-साथ ब्रह्मा,विष्णु और महेश की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन पलाश (Palash Ke Upay) के पेड़ की पूजा करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही जीवन में सुख का आगमन होता है। इसके अलावा यह उपाय नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए भी खास है।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर जीवन को खुशहाल बनाने के लिए पूजा-पाठ और हवन में पलाश की लकड़ी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा पूर्णिमा या शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों से हवन करें और किसी कन्या को खीर खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।
- निरोगी काया के लिए भी पलाश का उपाय रामबाण साबित होता है। बीमारी से निजात पाने के लिए रोगी के दाहिने हाथ पर लाल रंग के सूती धागे से पलाश की जड़ बांध दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही सेहत में सुधार नजर आने लगता है।
यह भी पढ़ें: Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये 1 पौधा, घर में कहीं भी लगाने पर होगी धनवर्षा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 hr agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines