December Born People Future Prediction: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह नक्षत्र लोगों के स्वभाव, भूत-वर्तमान और भविष्य पर काफी असर डालते हैं। अगर किसी शख्स की सही जन्मतिथि या उसके जन्म का महीना पता हो तो उसके स्वभाव, खासियतों और काफी हद तक उसके भूत-वर्तमान और भविष्य के बारे में जान सकते हैं। 12 महीनों और 12 राशियों से सभी वाकिफ हैं। कहा जाता है कि हर महीना एक राशि का प्रतिनिधित्व करता है। जिस महीने में जातक जन्म लेता है, उस महीने की राशि के हिसाब से ही उसकी किस्मत तय होती है। आइए दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव एवं उनके भविष्य के बारे में बात करते हैं…
यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2023: बुध के गोचर से बदलेगी इन 3 राशियों के लोगों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी!
काफी लॉयल और मेहनती जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर महीने में पैदा हुए लोग काफी अलग और स्पेशल होते हैं। इन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। वे खूब तरक्की करते हैं। काफी अमीर बनते हैं। इस महीने में पैदा हुए लोग मेहनत और बुद्धिमानी से करियर में एक मुकाम हासिल करते हैं। वहीं इस महीने में जन्मे लोग काफी लॉयल होते हैं। वे बुरे वक्त में कभी अपनों का साथ नहीं छोड़ते। बहुत तेजी से और आसानी से अपने काम कर लेते हैं। किसी मुश्किल में फंस भी जाएं तो उससे निकलने का रास्ता तलाश ही लेते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए जोर लगा देते हैं। बहुत मेहनती होते हैं। खूब पैसा कमाते हैं। जिस काम को शुरू करते हैं, उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही सांस लेते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
अहंकार-आलस के हो जाते शिकार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर महीने में जन्मे लोग हर किसी को अपना लेते हैं। अपने दोस्तों और परिवार के खास होते हैं। उनसे बहुत प्यार करते हैं। जरूरत पड़ने पर सबसे आगे खड़े मिलते हैं। कड़ी मेहनत करने में विश्वास करते हैं, लेकिन इस महीन जन्मे लोगों में एक अवगुण भी होता है। इनमें आलस होता है, जिसके कारण वे अकसर अपना नुकसान करा लेते हैं। अहंकार करके अपना काम बिगाड़ लेते हैं, लेकिन बहुत स्पेशल और हर दिल अजीज होते हैं। इस महीने जन्मे लोगों का लकी नंबर 1-3 और 8 होता है। इन लोगों को पीले, भूरे, लाल और बैंगनी रंगों के कपड़े पहनने चाहिएं। इन रंगों की चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines