Numerology Prediction: 26 जून से इन 5 मूलांक वालों की चांदी ही चांदी, इनकम के साथ-साथ हेल्थ भी सुधरेगी

Numerology Prediction: मूलांक का अंक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो कि व्यक्ति की जन्म तिथि ही होती है. आज यहां पर आप मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 26 जून 2026, शुक्रवार के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं.

Numerology Prediction 26 June 2026

Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 26 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से देखें तो 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन खास है. इस दिन का मूलांक 8 (2+6) है, जिसके स्वामी शनि हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 6 (2+6+0+6+2+0+2+6) है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. ग्रह शनि और शुक्र एक-दूसरे के दोस्त हैं, जिनके मिलन का प्रभाव मुख्यतौर पर व्यक्ति के प्रेम जीवन, कर्म और अनुशासन आदि पर पड़ता है. चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

26 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

विज्ञापन

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो शनि और शुक्र के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. जहां एक तरफ आपको अपनी गलती के कारण घर वालों की कड़वी बातें सुनने को मिलेंगी, वहीं दूसरी तरफ खर्चे भी ज्यादा होंगे.

26 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जिनका शुक्र और शनि से कोई रिश्ता नहीं है. उम्मीद है कि इस दिन आप अपनी माता से किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे और रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा कुछ बातों को लेकर आपकी गलतफहमी दूर होगी, लेकिन धन की स्थिति में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा.

26 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

विज्ञापन

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो शुक्र के शत्रु हैं. वहीं, शनि से इनका कोई रिश्ता नहीं है. उम्मीद है कि इस दिन आप अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए कोई बड़ा प्रयास करेंगे, जो कि सफल भी होगा. इसके अलावा भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

26 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

विज्ञापन

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो शुक्र और शनि के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आपकी इनकम में तगड़ा उछाल आएगा. साथ ही बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा और वो घर वालों के साथ काफी टाइम बाद अच्छा समय बिताएंगे.

26 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जो शुक्र के दोस्त हैं. वहीं, शनि से इनका कोई रिश्ता नहीं है. उम्मीद है कि इस दिन आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. साथ ही आप अपने ऊपर धन खर्च करेंगे. इसके अलावा रिश्तों को जोड़ने के लिए उठाए गए कदम सफल होंगे.

26 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो शनि के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आप अपने रिश्तों में सुधार का अनुभव करेंगे. इसके अलावा इनकम को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. यदि सेहत की बात करें तो उसमें ज्यादा नहीं, मामली सुधार का अनुभव आप करेंगे.

विज्ञापन

26 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो शुक्र के दोस्त हैं. वहीं, शनि से इनका कोई रिश्ता नहीं है. संभावना है कि इस दिन आप अपनी मेहनत से किसी बड़े काम में सफलता हासिल करेंगे. साथ ही रिश्तों में ज्यादा गलतफहमियां उत्पन्न नहीं होंगी, बल्कि कहीं घूमने का प्लान बनेगा. जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्सा है, उन्हें दर्द से कुछ राहत मिलेगी.

विज्ञापन

26 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो शुक्र के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, जिससे आप दिनभर खुश रहेंगे. इसके अलावा रिश्तों के प्रति ईमानदार रहने से उनमें कड़वाहट नहीं आएगी. जो लोग जीवनसाथी से मुलाकात करने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अपने सब्र का फल मिलेगा.

विज्ञापन

26 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जिनका शुक्र और शनि से कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में मंगल की कृपा से आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे और समय पर अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. सेहत और इनकमी की बात करें तो उनमें थोड़ा सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ