Numerology Prediction 21 June 2026: अंक ज्योतिष की दृष्टि से 21 जून 2026 रविवार का दिन पांच मूलांक के लोगों के लिए खास रहेगा. 21 जून के दिन का मूलांक 2+1=3 यानी 2 है. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. देवगुरु बृहस्पति को शिक्षा और धन-धान्य का कारक माना जाता है. 21 जून 2026 के दिन का भाग्यांक देखें, तो 2+1+0+6+2+0+2+6=19 यानी 1+9=10 यानी 1 रहेगा. भाग्यांक 1 के स्वामी सूर्य ग्रह हैं. आज सभी मूलांक के लोगों पर सूर्य और गुरु का प्रभाव रहेगा. सूर्य और गुरु आपस में मित्र ग्रह है. ऐसे में अधिकांश लोगों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए दिन कैसा रहेगा इसके लिए यहां पढ़ें 21 जून का दैनिक भविष्यफल.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 के लोगों को सूर्य के सकारात्मक प्रभाव से लाभ होगा. व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मूलांक 2 के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपको भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है. परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. वरना आपको गलत फैसले से नुकसान हो सकता है.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
गुरु ग्रह के प्रभाव से मूलांक 3 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको धनलाभ हो सकता है. शिक्ष और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: मंगल गोचर इन 3 राशियों के लिए बनेगा मुसीबत, हो सकता है पैसों का नुकसान
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के लोगों को जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा. आपको जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है. कोई भी काम योजना बनाकर ही करें. वरना आपको परेशान होना पड़ सकता है.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
बुध ग्रह के स्वामित्व वाले मूलांक 5 के लोगों को व्यापार में लाभ हो सकता है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. इन लोगों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सेहत को लेकर तनाव हो सकता है. आपको सावधान रहने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: नियम-कायदों के साथ लड़ा गया था महाभारत का युद्ध, फिर भी हुए ये 5 बड़े छल, जानिए पूरी कहानी
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
केतु का सूर्य और गुरु के साथ शत्रुता का संबंध है. ऐसे में इन लोगों को मुश्किलों का सामान करना पड़ेगा. सेहत खराब हो सकती है. इसके कारण आपका खर्च बढ़ सकता है. काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 के स्वामी शनि हैं. शनि का गुरु के साथ शत्रु तटस्थ और सूर्य के साथ शत्रुता का संबंध हैं. इन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. सूर्य के कारण आपके पिता के साथ अनबन हो सकती है. गुरु के कारण सेहत को लेकर तनाव बढ़ सकता है.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 वाले लोगों को क्रोध पर काबू रखना होगा. आपके जीवन में तनाव बढ़ सकता है. पेट की समस्या हो सकती है. कार्यस्थल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें – Mahesh Navami 2026: 22 या 23 जून, कब है महेश नवमी? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.भ
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines