Mahesh Navami 2026: 22 या 23 जून, कब है महेश नवमी? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और महत्व

Mahesh Navami 2026: महेश नवमी का पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है. महेश नवमी का पर्व भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इसका संबंध माहेश्वरी समाज से है. आइये इसके बारे में जानते हैं.

Mahesh Navami 2026

Photo Credit- AI

Mahesh Navami 2026: हर साल ज्येष्ठ महीने में महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है. इसका संबंध माहेश्वरी समाज से है. इस बार महेश नवमी को माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस बार महेश नवमी का पर्व की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. आइये महेश नवमी की सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है महेश नवमी? (Mahesh Navami 2026 Date)

महेश नवमी ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. इस तिथि का आरंभ 22 जून को शाम 3 बजकर 39 मिनट पर हो रहा है. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि का अंत 23 जून की शाम को 4 बजकर 39 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. महेश नवमी 23 जून 2026, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. इस दिन शिव जी की पूजा करने का खास महत्व होता है.

विज्ञापन

महेश नवमी 2026 पूजा विधि (Mahesh Navami 2026 Puja Vidhi)

महेश नवमी के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करनी चाहिए. सुुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें. शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, धतूरा और बिल्वपत्र अर्पित करें. घर में पूजा स्थान की सफाई कर चौकी लगाएं और माता पार्वती और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें. शिव जी की पूजा करें और महेश नवमी की कथा का पाठ करें. फल और मिठाई का भोग लगाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

महेश नवमी का महत्व (Mahesh Navami Significance)

माहेश्वरी समाज के लोगों के लिए महेश नवमी का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, महेश नवमी के दिन ही माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी. महेश नवमी पर शिव जी की पूजा करने का खास महत्व होता है. माहेश्वरी समाज के लोग महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस के रूप में मनाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ