Numerology Prediction 5 September 2026: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 5 सितंबर, 2026 का दिन काफी खास सिद्ध होने वाला है. अंक के अनुसार इस तारीख का मूलांक 0+5 यानी 5 है, जबकि पूरी तारीख यानी 05–09–2026 का योग 0 + 4 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 24, फिर 2 + 4 = कुल योग 6 बनता है. यानी, इस दिन का मूलांक 5 और भाग्यांक 6 है. अंक ज्योतिष में मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से है, जो बुद्धि-वाणी, कम्युनिकेशन और कारोबार को बढ़ावा देने वाले ग्रह हैं. वहीं, भाग्यांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो बुध के परम मित्र है.
दूसरी ओर, 4 सितंबर का दिन शनिवार है, जिसके स्वामी शनि हैं. इस प्रकार 5 सितंबर के दिन के उपर बुध और शुक्र की ऊर्जा के साथ इनका भी असर होगा. ऐसे में यह दिन बुद्धि-वाणी में स्मार्टनेस, रहन-सहन में लग्जरी और कर्मशीलता में डिसिप्लिन के संगम के साथ आएगा, जिसका सभी मूलांकों पर व्यापक रूप से पड़ेगा. लेकिन यह दिन 3 मूलांक वालों के लिए बेहद फलदायी साबित होने के योग दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं, जिनके करियर-कारोबार में लाभ होगा और दिया हुआ कर्ज भी वापस मिलेगा?
---विज्ञापन---
5 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल
मूलांक 5 के लिए यह दिन 'मर्करी एनर्जी' की शक्ति लेकर आएगा. इसके असर से इन मूलांक वालों के सोचने की क्षमता और डिसिजन लेने की प्रक्रिया में स्पष्टता और स्मार्टनेस बढ़ेगी. कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. नौकरीपेशा लोग अपने तर्क से कलीग और बॉस को प्रभावित कर सकते हैं. आपकी वाणी के आकर्षण से रिश्तों पर भी पाज़िटिव असर होगा. धन की आमद बनी रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. फॅमिली का सहयोग प्राप्त होगा. लाइफ पार्टनर से क्लोजनेस बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस 3 मूलांक के लोग बनते हैं ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’, चेक करें इनमें कहीं आप भी नहीं
---विज्ञापन---
5 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल
मूलांक 6 के जातकों के लिए यह दिन सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आपके प्रयासों से धन में वृद्धि भी होगी यानी इनकम बढ़ेगी. कोई बड़ी राशि का दिया हुआ पुराना कर्ज वापस मिल सकता है. जो लोग आर्ट, ग्लैमर और फैशन से जुड़े हैं, उनको लाभ होगा. रिलेशनशिप में स्वीटनेस बढ़ेगी. पारिवारिक रिश्तों के साथ लव लाइफ में भी रोमांच बढ़ सकता है. दिन सुखद और रात रोमांटिक हो सकती है. किसी जरुरतमन्द की मदद कर आपको संतुष्टि मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026 Date: पितृपक्ष कब होगा शुरू, किस दिन करें किस पितर का तर्पण? नोट कर लें श्राद्ध की हर तिथि
---विज्ञापन---
5 सितंबर के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल
मूलांक 8 के स्वामी शनि हैं. शनि के लिए बुध और शुक्र दोनों ही बेहद अनुकूल होते हैं. लिहाजा इस मूलांक के लोगों के यह दिन बढ़िया साबित हो सकता है. जॉब करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. संभवतः लीडरशिप करने का सुअवसर प्राप्त हो. अटके हुए काम शुरू हो सकते हैं. आप केवल अपनी नहीं बल्कि कलीग की समस्याओं के लिए आवाज उठा सकते हैं. किसी निवेश से अच्छा-खासा लाभ हो सकता है.
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---