Numerology Prediction: 25 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास साबित हो सकता है. गणना के अनुसार, इस तारीख का मूलांक 2+5 यानी 7 बनता है. वहीं, पूरी डेट 25-08-2026 का योग भी 2+5+0+8+2+0+2+6 = 25 और फिर 2+5 = 7 आता है. यानी, इस दिन मूलांक और भाग्यांक दोनों ही 7 रहेंगे. अंक ज्योतिष शास्त्र में अंक 7 के स्वामी केतु हैं. इसके साथ खास बात यह है कि 25 अगस्त मंगलवार है. मंगलवार का संबंध मंगल से माना जाता है, जो केतु के मित्र माने जाते हैं. ऐसे में केतु और मंगल की मिली-जुली एनर्जी का असर देखने को मिल सकता है. केतु को गहरी सोच, इंट्यूशन, रिसर्च और आध्यात्म से जोड़ा जाता है. दूसरी ओर मंगल साहस, ऊर्जा और एक्शन से जुड़े हैं.
25 अगस्त के अंक योग का मतलब साफ है कि यह दिन सिर्फ सोचने का नहीं, बल्कि अपनी गहरी समझ और हिम्मत के साथ सही कदम उठाने का भी हो सकता है. 25 अगस्त को कुछ लोगों का मूड किसी चीज की गहराई में जाकर पता लगाने का रहेगा. दिमाग तेजी से काम करेगा और नई बातें सीखने का मन करेगा. रिसर्च, टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिसिस, हीलिंग और स्पिरिचुअल फील्ड से जुड़े लोगों को कोई नया मौका मिल सकता है. हालांकि, यहां एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ओवरथिंकिंग और बेवजह के डर से बचें. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. इस दिन सबसे बेहतर रिजल्ट उन्हें मिल सकता है, जो अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करते हुए जोश और धैर्य का बैलेंस बनाकर चलेंगे. यही कॉम्बिनेशन 25 अगस्त को उनके लिए गेम-चेंजर बन सकता है. आइए जानते हैं, किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के मजबूत योग बन रहे हैं?
---विज्ञापन---
25 अगस्त के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल
मूलांक 2 वालों के लिए 25 अगस्त मन की बात समझने और सही फैसला लेने का दिन है. कोई उलझन काफी समय से परेशान कर रही है, तो आज उसका जवाब मिल सकता है. कामकाज में किसी भरोसेमंद व्यक्ति का साथ मिल सकता है. जॉब में आपकी शांत तरीके से काम करने की आदत फायदा देगी. कोई सीनियर आपको ऐसी जिम्मेदारी दे सकता है, जो आगे चलकर काम आए. पैसों के मामले में अचानक कोई छोटा फायदा मिल सकता है. ऑनलाइन काम या साइड इनकम से जुड़ा आइडिया भी मिल सकता है. रिश्तों में इस दिन चुप रहने के बजाय अपनी बात कहना बेहतर रहेगा. पार्टनर आपकी किसी पुरानी चिंता को समझ सकता है. स्टूडेंट्स का ध्यान किसी खास विषय पर टिकेगा और पढ़ाई आसान लगेगी. बस दूसरों की बातों को दिल पर लेने से बचें. अपनी इंट्यूशन यानी दिल की आवाज सुनें, लेकिन फैसला तथ्यों को देखकर ही लें.
---विज्ञापन---
25 अगस्त के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल
मूलांक 7 वालों के लिए 25 अगस्त सबसे ज्यादा सोच, खोज और नई समझ का दिन बन सकता है. इस दिन का अंक 7 आपके मूलांक को सीधे एक्टिव करता है. इसलिए किसी सवाल का जवाब अचानक मिलना संभव है. लंबे समय से रुके रिसर्च या टेक्निकल काम में प्रोग्रेस हो सकती है. डेटा, टेक्नोलॉजी, मेडिकल, हीलिंग या आध्यात्म से जुड़े लोगों को खास संकेत मिल सकते हैं. जॉब में कोई ऐसा टास्क मिलेगा, जिसमें आपकी गहरी समझ दूसरों से आगे ले जाएगी. बिजनेस में पुरानी जानकारी से नया कमाई का रास्ता निकल सकता है. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से दोबारा बातचीत शुरू होना भी फायदेमंद रहेगा. रिश्तों में आपकी चुप्पी इस दिन गलत समझी जा सकती है. इसलिए लाइफ पार्टनर या करीबी व्यक्ति से बात साफ रखें. खर्च के मामले में मन की बजाय जरूरत को प्राथमिकता दें. अकेले बैठकर ज्यादा सोचने से बचें. जो बात सही लगे, उसे छोटे कदम से शुरू करना आपके लिए बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Rakhi Color: क्या रक्षाबंधन पर राशि के रंग के अनुसार राखी बांधना शुभ है? जानें ज्योतिष की राय
---विज्ञापन---
25 अगस्त के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल
मूलांक 9 वालों के लिए 25 अगस्त सोच को काम में बदलने का दिन रहेगा. आपके अंदर कुछ नया करने की बेचैनी बढ़ सकती है. कोई पुराना प्लान फिर से शुरू करने का मन बनेगा. जॉब में अचानक ऐसी स्थिति आ सकती है, जहां तुरंत फैसला लेना पड़े. यहां आपकी हिम्मत काम आएगी. बिजनेस वालों को नया ऑर्डर, क्लाइंट या काम का प्रस्ताव मिल सकता है. कमाई के लिए किया गया कोई प्रयास उम्मीद से बेहतर नतीजा दे सकता है. हालांकि जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में जोखिम न लें. परिवार में किसी सदस्य के साथ आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है. लव रिलेशनशिप में गुस्से में कही गई बात माहौल बिगाड़ सकती है. इसलिए जवाब देने से पहले थोड़ा रुकना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स कठिन विषय को लेकर ज्यादा सीरियस नजर आएंगे. इस दिन आपकी सफलता का फॉर्मूला रहेगा- 'जोश रखें, लेकिन जल्दबाजी नहीं'.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Kab Hai: 27 या 28 अगस्त, पंचांग से जानें ‘रक्षाबंधन कब है’? इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---