Numerology Prediction 20 September 2026: 20 सितंबर, 2026 की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, इस दिन विचारों में स्मार्टनेस रहेगी, लेकिन वह ज्ञान और नैतिकता भरा रहेगा. इस तारीख का मूलांक 2 + 0 = 2 बनता है, जबकि पूरी तारीख यानी 20 – 09 – 2026 का योग 2 + 0 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 21, फिर कुल योग 2 + 1 = 3 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 2 और भाग्यांक 3 है. अंक ज्योतिष में मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से है, जो क्रिएटिविटी, विचार शक्ति, मानसिक स्पष्टता, संवेदनशीलता आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 3 के स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, धन, धर्म, संतान, विवाह आदि के कारक हैं.
दूसरी ओर, 20 सितंबर का दिन रविवार है, जिसके स्वामी ग्रहों के राज्य सूर्य हैं. इस प्रकार 20 सितंबर के दिन के उपर चंद्रमा के मूलांक 2 और गुरु के भाग्यांक 3 की ऊर्जा के साथ सूर्य का भी असर रहेगा. सूर्य, चंद्रमा और गुरु दोनों के मित्र हैं और यह संयोग राजयोग-सा फल देता है, जिससे यह दिन इन तीनों ग्रहों की ऊर्जा के प्रभाव की प्रबलता का दिन बन सकता है. अंक ज्योतिष में यह कॉम्बिनेशन बेहद दुर्लभ है. इस दिन की ऊर्जा का सभी मूलांकों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा. लेकिन, यह दिन 3 भाग्यशाली मूलांक वालों के के लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक वाले कौन-से हैं, जिनको पैसों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Vastu for Marriage: सिंगल हैं, लाइफ पार्टनर की चाह है? बेडरूम में करें ये 5 बदलाव, जल्द बनेंगे शुभ विवाह के योग
20 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल
मूलांक 1 यानी जिन लोगों की जन्मतिथि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख है, के लिए 20 सितंबर का दिन लीडरशिप क्वालिटी के प्रदर्शन के लिए बेमिसाल रह सकता है. भाग्यांक 3 और मूलांक 2 के प्रभाव से प्रशासनिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है. बिजनेस से जुड़े लोग अपने स्मार्ट मूव से क्लायंट को इंप्रेस कर धन कमाएंगे. पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा.
20 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल
20 सितंबर का दिन मूलांक 2 यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनके लिए मन की दुविधा को हटाने और सही निर्णय लेकर आगे बढ़ने वाला साबित हो सकता है. आप अपनी क्रिएटिविटी से धन बटोर सकते हैं. आर्ट, डिजाईनग, राइटिंग, डेयरी उद्योग आदि से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. वर्क प्लेस पर कलीग का पूरा सहयोग मिलेगा. बिजनेस में बड़ी डील हो सकती हिय. मां के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. मैरिड लाइफ में प्रसन्नता और मधुरता रहेगी.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: वैभव लक्ष्मी व्रत से मिलता है अपार धन और सौभाग्य, पूजा में ये छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
20 सितंबर के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल
मूलांक 3 यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, के लिए 20 सितंबर का दिन ज्ञान को धन में बदलने वाला साबित हो सकता है. एक से अधिक स्रोतों से इनकम आने के योग हैं. पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है. एजुकेशन, कंसल्टेंसी, फायनेंस, धर्म-अध्यात्म के फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. बिजनेस का विस्तार हो सकता है. संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है. घर में मांगलिक कार्य हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Milk in Dream: सपने में दूध या दही देखना शुभ है या अशुभ, काम बनेगा या बिगड़ेगा, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines