Numerology Prediction 17 September 2027: 17 सितंबर, 2027 की न्यूमरोलॉजी एनालिसिस के अनुसार, यह लीडरशिप के साथ मेहनत और प्रतिष्ठा का दिन साबित हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 1 + 7 यानी 8 है, जबकि पूरी तारीख यानी 17 – 09 – 2027 का योग 1 + 7 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 7 = 28, फिर कुल योग 2 + 8 = 10 और फिर 1+0 = 1 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 8 और भाग्यांक 1 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 8 का संबंध शनि से है, जो श्रम से सफलता, स्थिरता, कर्म, दृढ़ निश्चय आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 1 के स्वामी सूर्य हैं, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, ऊर्जा, पिता, राजनीति, सम्मान आदि के कारक हैं.

दूसरी ओर, 17 सितंबर का दिन गुरुवार है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. इस प्रकार 17 सितंबर के दिन के उपर शनि के मूलांक 8 और सूर्य के भाग्यांक 1 की ऊर्जा के साथ सूर्य का भी असर रहेगा. सूर्य और गुरु मित्र हैं और यह राजयोग सा फल देता है, जिससे यह दिन सूर्य की प्रभाव की प्रबलता का दिन बन सकता है. न्यूमरोलॉजी में यह कॉम्बिनेशन मेहनत के दम पर उच्च पद और सम्मान हासिल करने का संकेत देता है. इस प्रकार इस दिन के अंक ज्योतिषीय योग का यूं तो सभी मूलांकों पर असर होगा, लेकिन यह 3 मूलांक के जातकों के लिए यह दिन काफी अनुकूल और लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं, जिनको बड़ा मौका मिल सकता हैं और सफलता और धन पाने के नए मौके मिल सकते हैं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Copper Water Benefits: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना क्यों माना जाता है शुभ, किस तत्व और ग्रह से है संबंध, जानें

17 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 यानी जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, के लिए 17 सितंबर का दिन आत्मविश्वास और नई शुरुआत का दिन साबित हो सकता है. राजनीति और मैनेजमेंट से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे. जॉब कर रहे लोगों को वर्क प्लेस पर बड़ा असाइनमेंट मिल सकता है. अधिकार में वृद्धि होगी. टीम लीडर के जिम्मेदारी बढ़ेगी. सरकारी टेंडर आपके लिए लाभकारी रहेगी. जमीन कोई पुराना मामला सुलझेगा. पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

---विज्ञापन---

17 सितंबर के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 यानी जिनका जन्म किसी महीने की 5, 15 या 23 तारीख को हुआ हो, उनको 17 सितंबर को बेहतरीन सपोर्ट मिल सकता है. बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रेड, सेल्स और मार्केटिंग के लोगों को लाभ होगा. आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगा. आप अपनी बौद्धिक क्षमता से खूब धन लाभ कमाएंगे. कारोबार में भारी लाभ हो सकता है. अचानक कोई अटका काम गति पकड़ सकता है. बिजनेस के विस्तार का यह सही समय है.

यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा

---विज्ञापन---

17 सितंबर के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

मूलांक 8 यानी जिनका जन्म किसी महीने की 8, 15 या 26 तारीख को हुआ हो, के लिए 17 सितंबर का दिन कठिन मेहनत के रिवार्ड पाने के दिन सिद्ध हो सकता है. लंबे समय से काम रहे प्रोजेक्ट का क्रेडिट और आर्थिक लाभ मिल सकता है. जीवन में स्थिरता बढ़ेगी. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए यह दिन बढ़िया है. पुराने निवेश का भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है. कानूनी मामलों में राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Angel Number Meaning: क्या आपको भी बार-बार दिखता है 11:11, 444 या 5:55, ये एंजेल नंबर हैं बेहद लकी, जानें लाइफ पर इनका असर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---