Numerology Prediction: 13 जुलाई से इन 5 मूलांक वालों को होगा धनलाभ, पढ़ें 1 से 9 तक सभी का भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के मुताबिक, जन्म तारीख और मूलांक से भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं. 13 जुलाई का दिन 5 मूलांक के लोगों के लिए अच्छा रहेगा. इसके बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें 1 से 9 तक मूलांक का अंक भविष्यफल.

13 july ank fal.jpg

Photo Credit- AI

Numerology Prediction 13 July 2026: 13 जुलाई 2026 सोमवार के दिन 5 मूलांक के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है. अंक शास्त्र के अनुसार, 13 जुलाई के दिन का मूलांक 1 प्लस 3 यानी 4 रहेगा. मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं. राहु ग्रह का प्रभाव सभी मूलांक के लोगों पर देखने को मिलेगा. इसके साथ ही 13 जुलाई 2026 के दिन के भाग्यांक देखें, तो 1+3+0+7+2+0+2+6=21 यानी 3 रहेगा. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं. आज राहु और गुरु के प्रभाव से सभी मूलांक वालों के लिए दिन कैसा रहेगा. आइये इसके बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 12 जुलाई का अंक भविष्यफल.

विज्ञापन

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं. सूर्य ग्रह का राहु के साथ शत्रुता और गुरु के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. सावधान होकर काम करना होगा.

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

विज्ञापन

मूलांक 2 के स्वामी चंद्र ग्रह माने जाते हैं. चंद्रमा का गुरु के साथ तटस्थ और राहु के साथ शत्रुता का भाव है. इन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. तनाव के कारण आपका मन दुखी रहेगा. नींद की परेशानी और माता की सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है.

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

विज्ञापन

मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं. दिन भाग्यांक 3 है. गुरु का राहु के साथ अच्छा संबंध माना जाता है. ऐसे में इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. ज्ञान में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

विज्ञापन

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं. इन लोगों का गुरु के साथ मित्र का संबंध है. ऐसे में मूलांक 4 वालों पर गुरु और राहु की अच्छी कृपा रहेगी. धनलाभ होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

विज्ञापन

मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं. बुध ग्रह का राहु और गुरु के साथ अच्छा संबंध नहीं माना जाता है. इन लोगों के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा. तनाव और भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. धनहानि होने से परेशान हो सकते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह का प्रभाव इन लोगों के जीवन पर देखने को मिलेगा. शुक्र ग्रह का राहु के साथ मित्रता और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं. इन लोगों का राहुु के साथ अच्छा संबंध है. केतु का गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के जीवन पर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा. अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा. मन शांत रहेगा. धनलाभ हो सकता है.

विज्ञापन

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

मूलांक 8 के लोगों क स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं. शनि ग्रह का राहु के साथ मित्रता और गुरु के साथ तटस्थ संबंध है. इन लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा और आपको आर्थिक लाभ होगा.

विज्ञापन

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं. मंगल ग्रह का गुरु के साथ मित्रता और राहु के साथ तटस्थ संबंध है. मूलांक 9 के लोगों को धनलाभ होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ