हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांकों के लोग 'वर्क फ्रॉम होम' से कमाते हैं बेशुमार पैसा, जानें न्यूमरोलॉजी के रहस्य

Numerology Personality Traits: आज Work From Home यानी WFH जॉब, फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन बिजनेस कमाई के लोकप्रिय विकल्प बन चुके हैं. अंक ज्योतिष में मूलांक 1, 3 और 5 को स्वतंत्र सोच और कम्युनिकेशन से जोड़ा जाता है. आइए जानते हैं, इन मूलांकों के लिए कौन-से वर्क फ्रॉम होम काम बेहतर माने जाते हैं.

विज्ञापन
वर्क फ्रॉम होम में मूलांक 1, 3 और 5 वाले होते हैं आगे, जानें क्यों? (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Numerology Personality Traits: आज के समय में वर्क फ्रॉम होम, जिसे संक्षेप में WFH कहते हैं, सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि कमाई का एक नया तरीका भी बन चुका है. पैन्डेमिक से पहले यह कम था लेकिन इसके बाद यह कई देशों में एक मान्य पॉलिसी बन गई है. यही कारण है कि घर से बैठकर लोग जॉब, फ्रीलांसिंग, ऑनलाइन बिजनेस और कंटेंट के जरिए शानदार इनकम बना रहे हैं. अंक ज्योतिष में कुछ मूलांकों को स्वतंत्र सोच, कम्युनिकेशन और लीडरशिप के लिए खास माना जाता है. यही खूबियां घर से काम करने में काफी मददगार होती हैं. माना जाता है कि मूलांक 1, 3 और 5 वाले लोग इस तरह के काम में बेहतर तालमेल बैठा सकते हैं. आइए जानते हैं कि इन तीनों मूलांकों की खासियत और इनके लिए कौन-से Work From Home ऑप्शन ज्यादा अनुकूल माने जाते हैं.

मूलांक 1 – लीडर माइंडसेट

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. अंक ज्योतिष में इसे सूर्य से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग आत्मनिर्भर और फैसले लेने में तेज माने जाते हैं. Work From Home या WFH में इन्हें ऐसी भूमिका पसंद आ सकती है, जहां काम करने की आजादी मिले. ऑनलाइन बिजनेस, मैनेजमेंट, कंसल्टिंग या अपना डिजिटल प्रोजेक्ट इनके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. किसी के लगातार निर्देशों में काम करना इन्हें कम पसंद आता है.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 3 राशियों की जिद के आगे टिकना मुश्किल, बहस से पहले सोच लें

विज्ञापन

मूलांक 3 – ज्ञान की ताकत

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. अंक ज्योतिष में इसका संबंध गुरु से माना जाता है. इन्हें ज्ञान, बातचीत और सही सलाह देने की क्षमता से जोड़ा जाता है. घर से काम करते हुए लेखन, ऑनलाइन टीचिंग, कंसल्टेंसी और डिजिटल मीडिया इनके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. नेटवर्किंग भी इनकी बड़ी ताकत मानी जाती है. सही लोगों से जुड़कर ये अपने काम को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं.

मूलांक 5 – कम्युनिकेशन किंग

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. अंक ज्योतिष में इसका स्वामी बुध माना जाता है. बुध को व्यापार, बुद्धि और संचार से जोड़ा जाता है. इसलिए सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन सेलिंग और टेक से जुड़े काम इन्हें सूट कर सकते हैं. बोलने और लिखने की अच्छी स्किल इनके लिए कमाई का जरिया बन सकती है. बदलते माहौल में जल्दी एडजस्ट करना भी इनकी खासियत मानी जाती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hindu Temple Rules: मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे मुड़कर देखना शुभ या अशुभ? जानें देव दर्शन के नियम

कमाई का तरीका

WFH में सिर्फ मूलांक के आधार पर कमाई तय नहीं होती. स्किल, अनुभव और लगातार मेहनत भी उतने ही जरूरी हैं. ऑनलाइन काम शुरू करने से पहले अपनी क्षमता के हिसाब से फील्ड चुनना बेहतर रहेगा. साथ ही फर्जी जॉब ऑफर और आसान कमाई के झांसे से सावधान रहना चाहिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Puja Tilak Benefits: पूजा में केसर, चंदन, गोरोचन समेत कितने प्रकार के तिलक लगाए जाते हैं, कौन-सा है सबसे शुभ; जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola