Numerology: धन जमा करने में आगे होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Numerology: अंक ज्योतिष जितना गूढ़ भी है और उतना ही रोचक भी है। यहां धन जमा करने में आगे होने वाले जिन 4 तारीखों में पैदा हुआ व्यक्तियों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 2 होता है। आइए जानते हैं, किन तारीखों जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं और इनमें क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?

Mulank-2-Personality-Traits

Numerology: अंक ज्योतिष एक रोचक और गूढ़ विषय है। यह संख्याओं के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का एक अनूठा तरीका प्रदान करता है। इस विद्या के एक्सपर्ट व्यक्ति की जन्म तारीख से उनका मूलांक निकालकर उसके बारे में काफी कुछ जान लेते हैं। अंक ज्योतिष व्यक्तित्व और क्षमताओं के बारे में जानकारी देता है। कोई व्यक्ति धनवान बनने की क्षमता रखते हैं कि नहीं इसका उत्तर अंक ज्योतिष सटीकता से दे सकता है। यहां धन जमा करने में आगे होने वाले जिन 4 तारीखों में पैदा हुआ व्यक्तियों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 2 होता है। ये लोग भाव से वे काफी अंतर्मुखी भी होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीखों जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं और इनमें क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?

विज्ञापन

किन व्यक्तियों का मूलांक होता है 2

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को पैदा हुए व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, क्योंकि इन तारीखों के योग इकाई अंक में 2 होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक के बारे में बहुत कुछ खास बताया गया है। मूलांक 2 की तारीखों में जन्मे लोगों के जीवन पर उनके ग्रह स्वामी का विशेष प्रभाव होता है।

विज्ञापन

लगा देते हैं धन का अंबार

यहां जिन खास 4 तारीखों में जन्मे, पैसा बचाने में आगे रहने वालों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 को चंद्रमा ग्रह का प्रतिनिधित्व प्राप्त है। ये लोग तेज दिमाग और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। अपने टैलेंट से ये लोग न केवल काफी धन अर्जित करते हैं, बल्कि इनमें धन की बचत की बड़ी गहरी प्रवृत्ति होती है। यही कारण है कि ये लोग समय के साथ धन का अंबार लगा देते हैं।

होते हैं बेहद भावुक

चंद्रमा के प्रभाव से 2, 11, 20 और 29 तारीखों को जन्मे लोग काफी भावुक होते हैं। ये किसी की बात से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं और लोगों से जल्दी जुड़ भी जाते हैं। इनके बारे में अंक ज्योतिष का मानना है कि ये काफी केयरिंग नेचर के होते हैं।

विज्ञापन

दूसरों पर रहती है निर्भरता

चंद्रमा के पास अपना प्रकाश नहीं है। वह सूर्य की रोशनी से प्रकाशित होता है। यही प्रकृति चंद्रमा के मूलांक से जुड़े व्यक्तियों में होता है। उनको आगे बढ़ने के लिए किसी न किसी के सपोर्ट की जरूरत पड़ जाती है। इनकी एक सबसे अच्छी बात यह है कि ये जिनसे हेल्प या सपोर्ट लेते हैं, उनसे हमेशा जुड़े रहते हैं। अक्सर ये लोग साझेदारी में काफी अच्छे होते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ