Numerology Personality Traits: हाल के वर्षों में यह देखा गया है कि कुछ लोग रातों-रात एक स्टार बन गए हैं. इसकी एक ही वजह थी कि इनके वीडियो, रील्स और पोस्ट करोड़ों की व्यूज और लाखों की लाइक्स आ गई थी. हालांकि ऐसे कई लोग हैं, जो बरसों से इसमें लगे हैं, उनकी किस्मत की चाबी कहीं खो गई है. जी हां, अंक ज्योतिष की मानें तो यह केवल एल्गोरिदम का खेल नहीं है. यहां किस्मत भी चाहिए, जो कुछ खास मुलांकों से जुड़े हो सकते हैं. आइए जानते हैं, ये लोग कौन हैं, जिनकी केवल लुक नहीं, बल्कि आवाज, मुस्कान और अदा भी लोगों को लुभा लेती है और ये कमाल के इन्फ्लुएंसर होते हैं. साथ ही चेक करें, इनमें कहीं आप भी शामिल तो नहीं हैं?
मूलांक 3 (Radix 3)
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे यानी मूलांक के 3 के लोगों के बात करने वालों की शैली काफी इंप्रेसिव होती है. दरअसल वे काफी मीठा बोलते हैं, जिसे सुनकर दिल बाग-बाग हो जाता है. इससे लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं. यह देखा गया है कि ये एजुकेशन, नॉलेज, पॉडकास्ट, मोटिवेशन आदि फील्ड से जुड़े होते हैं और बेजोड़ स्पीकर और इन्फ्लुएंसर होने की वजह से सोशल मीडिया पर हीरो बनते हैं.
यह भी पढ़ें: Mala Jap Rules: माला जप करते समय तर्जनी उंगली का प्रयोग है ‘वर्जित’, जानें हिन्दू धर्म में माला जप के 4 नियम
मूलांक 5 (Radix 5)
मूलांक 5 यानी किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग किसी ट्रेंड के पीछे नहीं भागते हैं, बल्कि ट्रेंडसेटर होते हैं. जी हां, अक्सर ये लोग इन्फ्लुएंसर बनकर नया ट्रेंड बनाते हैं, जिसे लोग फॉलो करते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इसकी वजह है इस मूलांक के स्वामी ‘बुध’। इस ग्रह के प्रभाव से ये लोग हाजिरजवाब, हास्य-व्यंग के धनी, जिंदादिल और बेहद मॉडर्न ख्यालात के होते हैं. इसके साथ ये लोग टेक्निकली स्किल्ड और सोशल मीडिया के एल्गोरिदम को भी समझते हैं.
मूलांक 6
इस मूलांक के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग क्यों इन्फ्लुएंसर बनते हैं, इसकी वजह भी यही ग्रह हैं, क्योंकि इस ग्रह के कारण ये लोग आर्ट, ग्लैमर और लग्जरी से बेहद खास लगाव और नाता रखते हैं. इनकी एक और विशेषता यह होती है कि ये लोग न केवल नैचुरल एंटेरटेनर बल्कि ऑडियो-वीडियो और कैमरा फ्रेंडली भी होते हैं. यह देखा गया है कि इनके लुक, चार्म और स्टाइल के लोग लोग दीवाने हो जाते हैं. अक्सर ऐसे लोग फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल के क्षेत्र में तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines