Numerology Personality Traits: आपने भी अपने आसपास कुछ ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जो हल्की सी बात होती नहीं है कि वे ज्वालामुखी की तरह फट पड़ते हैं. ऐसा लगता है कि मानो जैसे गुस्सा उनकी नाक पर रहता है. क्या आप जानते हैं कि किसी इंसान का ऐसा विस्फोटक और तीखा नेचर क्यों होता है, वे इस तरह से अचानक भड़क क्यों जाते हैं? क्या ये केवल किसी बात पर प्रतिक्रिया मात्र है? क्या ये केवल इत्तेफाक है?
जी नहीं, अंक ज्योतिष में इसका कारण जन्म तिथि के मूलांक से जोड़ा गया है, जो वाकई में कई गहरे राज खोलती है. न्यूमरोलॉजी में में ऐसे 3 विशेष मूलांक बताए गए हैं, जिनसे जुड़े लोगों का गुस्सा हमेशा हाई ही रहता है. ये किस बात पर तैश में आ जाएंगे, ये खुद भी नहीं जानते हैं. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-से जिनकी गुस्सा बहुत आता है?
मूलांक 1 (Radix 1)
अंक ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार, मूलांक 1 के लोगों का गुस्सा काफी दबदबे वाला यानी अथॉरिटेटिव होता है. जब गुस्से में होते हैं, किसी की नहीं सुनते हैं. ये हमेशा यही चाहते हैं कि इनकी बात उपर रहे. इसका कारण यह है कि इस मूलांक के अधिपति ग्रह सूर्य हैं, जो ग्रहों के राजा हैं. ये लोग जन्मजात लीडर होते हैं. इनका अपने ‘इगो’ यानी आत्मसम्मान पर किसी प्रकार ठेस बर्दाश्त से बाहर होती है. इसे ठेस लगते ही, ये लोग भड़क जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Copper Water Benefits: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना क्यों माना जाता है शुभ, किस तत्व और ग्रह से है संबंध, जानें
मूलांक 4 (Radix 4)
मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं, जो अनिश्चितता और अप्रत्याशित घटनाओं के कारक ग्रह हैं. इन लोगों का गुस्सा भी ऐसा ही होता है – अचानक और अप्रत्याशित. लेकिन ये देखा गया है कि ये लोग लंबे समय तक चीजों को नोटिस करते रहते हैं, बातों और घटनाओं को सहते रहते हैं. लेकिन तभी तक जब तक कि ये सह सकते हैं और जब इनके सब्र की सीमा टूटती है, लगता है जैसे जलजला आ गया हो. अक्सर ये लोग बेस्ट प्लानर और एक्जक्यूटिव होते हैं, लेकिन जब कोई अड़ंगा डालता है, तो बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं.
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा
मूलांक 9 (Radix 9)
यह देखा गया है मूलांक 9 के लोगों को बहुत तेज गुस्सा आता है और यह भी महसूस किया गया है कि जैसे ये इंसान ही गुस्सा करने के लिए बने हैं. मानो जैसे गुस्से की फैक्ट्री खोल रखी हो. लेकिन अच्छी बात ये है कि ये जितनी जल्दी भड़कते हैं, उतनी जल्दी ही शांत भी होते हैं. साथ ही ये लोगों को माफ करना भी जानते हैं. अंक ज्योतिष विश्लेषण के अनुसार ये लोग मंगल ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो साहस, ऊर्जा, बिजली और अग्नि के कारक ग्रह हैं. इनमें भी लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूट कर भरा होता है. इन्हें झूठ, धोखा और गलत बात बर्दाश्त नहीं होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
5 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines