---विज्ञापन---

Numerology: घरवालों के बेहद लाडले होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक यानी नंबर की अपनी खासियत होती है। यहां एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों की चर्चा की गई है, जो अपने घरवालों के बेहद लाडले होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक की 3 तारीखों में पैदा हुए लोग इतने नसीब वाले होते हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष को एक आश्चर्यजनक शास्त्र माना गया है, जिसमें हर एक अंक यानी नंबर की अपनी खासियत होती है। इस शास्त्र में हर नंबर को एक विशिष्ट ऊर्जा और गुणों से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि ये नंबर स्वभाव, व्यक्तित्व, संबंध, करियर, धन, स्वास्थ्य समेत जीवन के अनेक पहलुओं को प्रभावित करते हैं।

यहां एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों की चर्चा की गई है, जिनके बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि ऐसे व्यक्ति अपने घर के बेहद लाडले होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक की 3 तारीखों में पैदा हुए लोग इतने नसीब वाले होते हैं, इनके ग्रह स्वामी कौन हैं और इनमें और क्या-क्या गुण होते हैं?

---विज्ञापन---

ये लोग होते हैं जीवन में खूब सफल

अंक शास्त्र में हर एक अंक की अपनी खासियत बताई गई है। यहां 3 तारीखों में जन्मे जिन खास लोगों की चर्चा की गई है, उनका मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्‍मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इस शास्त्र के अनुसार, इन तारीखों में जन्‍मे लोग अपने जीवन में खूब सफलता पाते हैं।

मूलांक के 7 स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष में, प्रत्येक अंक को एक विशिष्ट ग्रह से जोड़ा जाता है। ये ग्रह उस अंक के व्यक्तित्व और जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु को माना जाता है। केतु के असर से ये लोग थोड़े रहस्यमयी प्रवृत्ति के और अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।

---विज्ञापन---

परिवार के लिए होते है लकी

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के लोग परिवार के लिए बहुत लकी साबित होते हैं। कहा जाता है कि जब वे किसी परिवार में वे पैदा होते हैं, उसके बाद परिवार की काफी तरक्की होती है। वहीं, इस मूलांक वाले लोग आमतौर पर काफी स्थिर के स्वभाव होते हैं। चूंकि वे जीवन में बेहद सफल होते हैं, इसलिए वे अपने परिवार को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करने में सक्षम होते हैं।

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

---विज्ञापन---

मूलांक 7 के लोग स्वभाव से होते हैं विनम्र

मूलांक 7 के लोग स्वभाव से बेहद विनम्र और कोमल होते हैं। साथ ही इस मूलांक के लोगों की अंतर्दृष्टि और सोच भीविकसित होती। वे दूसरों की भावनाओं को समझने में सक्षम होते हैं, जो उन्हें विनम्र बनाता है। अपने अपने इन गुणों की वजह से इस मूलांक के लोग अपने घर में सभी के लाडले होते हैं।

शानदार होता इनका करियर

जहां तक बात मूलांक 7 के लोगों की है, तो ये तो ये लोग बचपन से ही पढ़ाकू होते हैं। इनका करियर शानदार होता है और ये जिस क्षेत्र में जाते हैं, खासकर ये आईटी, मेडिकल, मैनेजमेंट आदि फील्ड्स में खूब नाम और पैसा कमाते हैं।

---विज्ञापन---

दिखावेपन से रहते हैं दूर

यह लोग प्रेम का दिखावा नहीं करते हैं लेकिन जिसे चाहते हैं उसका साथ पूरे दिल से निभाते हैं। यह लोग देर से विवाह करते हैं। विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय, तो इस मूलांक के लोगों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते है।

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: सावधान! भूल से भी घर में यहां न लगाएं पूर्वजों और दिवंगतों की फोटो, जानें सही दिशा और स्थान

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 18, 2024 02:57 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola