हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट

Numerology: कई बार सेहत इतनी खराब हो जाती है कि ऑपरेशन कराना ही पड़ता है. ऐसे में कुछ लोग अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से अपनी जन्म तिथि से ऑपरेशन कराने की शुभ तारीख चुनते हैं. मान्यता है कि सही तारीख का चयन ऑपरेशन को सफल बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होता है. चलिए अब जानें मूलांक अनुसार ऑपरेशन कराने की शुभ तारीखों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Numerology: किसी भी बड़े काम की शुरुआत करने से पहले अधिकतर लोग शुभ मुहूर्त और सही दिन देखते है. जब बात सेहत और किसी बड़े ऑपरेशन की होती है तो सही समय का चुनाव करना और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपनी जन्म तिथि से अपने सेहत के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. यहां तक कि ऑपरेशन कराने की शुभ तारीख भी जानी जा सकती है. माना जाता है कि शुभ तारीखों में ऑपरेशन कराना सुरक्षित, सफल व लाभकारी रहता है.

आज यहां पर आपको अपनी जन्म तिथि यानी मूलांक के अनुसार उन तारीखों के बारे में पता चलेगा, जो आपके ऑपरेशन को सफल बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं.

ऑपरेशन कराने की शुभ डेट

  • किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 1 वालों के लिए 1, 3, 5, 10, 19 या 18 तारीख पर ऑपरेशन कराना शुभ रहेगा.
  • किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 2 वाले 1, 2, 6, 19, 25 या 27 डेट पर ऑपरेशन करा सकते हैं.
  • किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 3 वालों के लिए 3, 5, 9, 12, 14, 21 या 30 डेट पर ऑपरेशन कराना शुभ रहता है.

ये भी पढ़ें- Rashi Predictions 2026: 24 जून से कर्क समेत इन 3 राशियों का करियर चमकेगा, शिव योग के प्रभाव से पूरे होंगे बड़े सपने

विज्ञापन
  • किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 4 वालों के लिए 4, 8, 16, 20 या 18 तारीख ऑपरेशन के लिए शुभ रहती है.
  • किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 5 वालों के लिए 1, 5, 8, 10, 14, 20 या 23 तारीख पर ऑपरेशन कराना शुभ रहता है.
  • किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 6 वालों के लिए 3, 5, 6, 10, 14, 18 या 22 तारीख ऑपरेशन के लिए शुभ रहती है.
  • किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 7 वालों के लिए 1, 3, 7, 11, 22 या 29 तारीख पर ऑपरेशन कराना शुभ रहेगा.
  • किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 8 वाले 4, 5, 6, 8, 14, 16, 18, 22 या 31 तारीख पर ऑपरेशन करा सकते हैं.
  • किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख पर जन्मे लोग यानी मूलांक 9 वालों के लिए 1, 3, 5, 9, 12, 15 या 30 तारीखें ऑपरेशन के लिए शुभ रहती हैं.

ये भी पढ़ें- Indra Yog 2026: जून में बना इन्द्र योग जुलाई में होगा खत्म, मिथुन समेत 3 राशियों की सुधरेगी सेहत-रिश्ते और आर्थिक स्थिति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola