Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 9 वाले लोग? जानिए इनके करियर, स्वभाव और जीवन के बारे में सबकुछ

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से मूलांक का पता कर व्यक्ति बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और करियर के बारे में जान सकते हैं. आइये मूलांक 9 वालों के बारे में जानते हैं.

Numerology

Photo Credit- AI

Mulank 9 Numerology: किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं. इन लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है. मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जावान और निडर का कारक ग्रह माना जाता है. इन लोगों के जीवन पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है. मंगल के प्रभाव से इन लोगों का स्वभाव, करियर और जीवन कैसा होता है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 वालों का स्वभाव

मूलांक 9 वालों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल होता है. यह लोग मंगल के प्रभाव के कारण गुस्सा जल्दी करते हैं. मंगल को पराक्रम और साहस का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में यह लोग योद्धा प्रवृत्ति के होते हैं. यह लोग अनुशासन से जीवन जीना पसंद करते हैं. इन्हें बिल्कुल भी लापरवाही पसंद नहीं होती है. कई बार गुस्से के कारण यह लोग अपना आपा खो बैठते हैं. ऐसे में दूसरों से इनके रिश्ते प्रभावित होते हैं. मूलांक 9 वाले लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 वालों का करियर

मूलांक 9 वालों के लिए रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में जैसे पुलिस, सेना, और सुरक्षा एजेंसियों में करियर बनाना अच्छा होता है. इन लोगों को इन क्षेत्र में सफलता मिलती है. इनके अंदर लीडरशिप के गुण होते हैं. प्रशासन में यह करियर बना सकते हैं. मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं. सर्जन, डॉक्टर, या केमिस्ट का काम इनके लिए बेस्ट होता है. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, एथलीट, खिलाड़ी और इंजीनियरिंग के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 वालों का जीवन

मूलांक 9 के लोगों के लिए इनका गुस्सा करना कई बार मुसीबत बन जाता है. गुस्से के कारण इन्हें करियर में बाधा का सामना करना पड़ता है. इन लोगों को जीवन में 28 की उम्र के बाद सफलता मिलती है. प्यार के मामले में यह लोग वफादार होते हैं. यह एक बार किसी से प्यार करते हैं, तो दिल से रिश्ता निभाते हैं. हालांकि, कई बार रिश्ते में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ