Numerology: अंक ज्योतिष में सभी जन्म तारीख का संबंध किसी खास मूलांक और ग्रह से होता है. आज मूलांक 2 वाले लोगों के बारे में जानेंगें. इस मूलांक के लोग कैसे होते हैं और इनका करियर और भविष्य कैसा होता हैं. बता दें कि, किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. इन लोगों पर चंद्र ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. चलिए मूलांक 2 वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मूलांक 2 के लोगों की पर्सनैलिटी
यह लोग स्वभाव के चंचल और भावुक होते हैं. इन लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. यह अपने व्यवहार से जल्दी से किसी का मन जीत लेते हैं. यह भावुक होने के साथ ही कल्पनाशील और शांत स्वभाव के होते हैं. यह लोग दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझते हैं. इन लोगों का स्वभाव सहयोगी होता है. यह दूसरों की मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar: उच्च राशि में गुरु गोचर करेगा कमाल, 2 जून से इन राशियों पर बरसेगा पैसा
मूलांक 2 वालों के लिए करियर
मूलांक 2 के लोगों के लिए रचनात्मक, कलात्मक और मानसिक कार्यों में सफलता मिलती है. यह लोग बेहतर करियर के लिए संगीत, अभिनय, लेखन और फोटोग्राफी में भविष्य बना सकते हैं. इनके लिए शिक्षक, प्रोफेसर, सलाहकार के क्षेत्र में करियर बनाना अच्छा होता है. नर्सिंग और काउंसलिंग के क्षेत्र अच्छे होते हैं. यह लोग गारमेंट्स का बिजनेस, फैशन डिजाइनिंग में अपना भविष्य बना सकते हैं. इन क्षेत्रों में मूलांक 2 वालों को सफलता मिलती है.
ये भी पढ़ें- Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 1 वाले लोग? जानिए इनकी पर्सनैलिटी, करियर और जीवन से जुड़े राज
मूलांक 2 वालों के रहस्य
इन लोगों के जीवन से कई रहस्य छिपे होते हैं. इनके जीवन में कई सीक्रेट्स होते हैं. इनके अंदर संगीत, लेखन या अभिनय के गुण होते हैं. दिखने में शांत और कोमल यह लोग दृढ़ विचारों वाले होते हैं. कई भावुकता और मूड स्विंग्स इनकी कमजोरी बनता है. लव लाइफ की बात करें तो यह लोग पार्टनर की भावनाओं की खूब कद्र करते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 hr agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
7 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
23 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines