---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 1 वाले लोग? जानिए इनकी पर्सनैलिटी, करियर और जीवन से जुड़े राज

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से लोगों के व्यक्तित्व और करियर के बारे में जान सकते हैं. मूलांक 1 के लोग कैसे होते हैं इन लोगों का स्वभाव कैसा होता है चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

---विज्ञापन---

Numerology: मूलांक 1 के लोगों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं. किसी का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो, तो उसका मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है. इनके अंदर सूर्य जैसा तेज होता है. सूर्य को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है. सूर्य के प्रभाव से मूलांक 1 के लोग काफी प्रभावशाली और बेहतर नेतृत्व वाले होते हैं. चलिए इन मूलांक के लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मूलांक 1 वालों की पर्सनैलिटी

यह लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं. यह लोग हर परिस्थितियों में डटकर खड़े रहते हैं. जल्दी से घबराते नहीं हैं और यह अपनी चतुरता से समाधान की खोज करते हैं. यह खुलकर बात करना पसंद करते हैं और जल्दी से किसी पर भरोसा कर लेते हैं. इन लोगों के अंदर अच्छी लीडरशीप क्वालिटी होती हैं. यह ऑफिस और समाज में इसका फायदा उठाते हैं. यह लोग दूसरों को प्रेरित करते हैं. इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत

मूलांक 1 वालों के लिए करियर

मूलांक 1 वाले लोगों के लिए प्रशासनिक सेवाएं और राजनीति में करियर बनाना अच्छा होता है. इसके साथ ही इन्हें मैनेजमेंट, मीडिया, पब्लिक रिलेशन, सेना और पुलिस आदि में सफलता मिलती है. मूलांक 1 के लोग इन क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं. बिजनेस कंसलटेंट और व्यापारी के तौर पर इन्हें सफलता मिलती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Guru Gochar: उच्च राशि में गुरु गोचर करेगा कमाल, 2 जून से इन राशियों पर बरसेगा पैसा

मूलांक 1 वालों के रहस्य

मूलांक 1 के लोग दिखने में बहुत ही कठोर होते हैं, लेकिन अंदर से भावुक स्वभाव के होते हैं. यह लोग जल्दी किसी पर भरोसा कर लेते हैं. कई बार इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. इन लोगों का स्वभाव जिद्दी और गुस्सैल होता है. इन लोगों को अपनी बुराई सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता है. यह लोग कई बार दूसरों की बातों को नजरअंदाज करते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola