हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Mobile Number: आपका मोबाइल नंबर आपके लिए है कितना लकी? अपने मूलांक से जानें

Numerology: क्या आपको पता है कि आपका मोबाइल नंबर आपके लिए लकी है या नहीं? यदि नहीं, तो इस बारे में आप अपने मूलांक यानी जन्म तिथि के जरिए जान सकते हैं. चलिए प्रत्येक मूलांक के लकी मोबाइल नंबर के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Lucky Mobile Number: मोबाइल फोन आज के समय की जरूरत बन गया है क्योंकि अधिकतर काम इसी के जरिए हो रहे हैं. हालांकि, मोबाइल के साथ-साथ मोबाइल नंबर लेना भी जरूरी है, जिसकी मदद से आप किसी से बात कर सकते हैं, चैट कर सकते हैं, पैसे भेज सकते हैं व कुछ ऑर्डर भी कर सकते हैं. वहीं, आपका मोबाइल नंबर आपके लिए लकी है तो इसके जरिए किए तमाम कार्यों के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है. दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में लकी मोबाइल नंबर के महत्व के बारे में बताया है.

हालांकि, अपने मूलांक यानी जन्म तिथि के जरिए आप ये जान भी सकते हैं कि जो मोबाइल नंबर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो आपके लिए लकी है या नहीं. चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में.

मोबाइल नंबर के सभी अंक जोड़ें

आपका मोबाइल नंबर आपके लिए लकी है या नहीं, इस बारे में जानने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर के सभी अंक जोड़ने होंगे. जैसे कि आपका मोबाइल नंबर 8745897532 है तो इसके सभी अंक जोड़ें और सिंगल डिजिट जैसे 6 में ले आएं. अब आप अपने मूलांक से जान सकते हैं कि 6 नंबर आपके लिए लकी है या नहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

मूलांक के अनुसार लकी मोबाइल नंबर

  • मूलांक 1 वालों के लिए 1, 3 और 5 अंक लकी रहते हैं.
  • मूलांक 2 वालों के लिए 1, 2 और 6 अंक अनुकूल रहते हैं.
  • मूलांक 3 वालों के लिए 3 और 9 अंक शुभ रहते हैं.
  • मूलांक 4 वालों के लिए 4 और 8 अंक लकी रहते हैं.
  • मूलांक 5 वालों के लिए 1, 5 और 8 अंक अच्छे रहते हैं.
  • मूलांक 6 वालों के लिए 3 और 6 अंक भाग्यशाली रहते हैं.
  • मूलांक 7 वालों के लिए 1, 3 और 7 अंक लकी रहते हैं.
  • मूलांक 8 वालों के लिए 5 और 6 के अलावा 8 अंक भी शुभ रहता है.
  • मूलांक 9 वालों के लिए 1, 3, 5 और 9 अंक लकी रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola