Numerology Love Traits: क्या आपने कभी यह नोट किया है कि सामने वाला आपके दिमाग को पढ़ रहा हो. जी हां, ऐसे कई लोग होते हैं, जो जाने-अनजाने इस कला इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसे लोग अक्सर फ्लर्टिंग के मास्टर होते हैं. फ्लर्टिंग इनके लिए कोई भावुकता की चीज नहीं बल्कि एक सोची-समझी स्ट्रैटिजी होती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले इसमें बड़े माहिर होते हैं. इनकी बातों का जाल इतना उलझा होता है कि सामने वाला हमेशा इनके अगले कदम के इंतजार में रहता है. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-से हैं और ये कैसे खेलते हैं यह माइंड गेम?
मूलांक 5 – मस्ती का जादूगर
मूलांक 5 यानी किसी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग काफी मस्तीखोर और हाजिरजवाब होते हैं. इसकी वजह है इनके स्वामी ग्रह बुध. अंक ज्योतिष खुलासा करता है कि इस मूलांक के लोग फ्लर्टिंग में ये सामने वाले के दिमाग की हर उलझन को सुलझाते हुए अपने जाल में फंसाते जाते हैं. फ्लर्टिंग को ये एक कॉमेडी शो की तरह खेलते हैं. वहीं लोग इसे महज मस्ती मानते हैं, क्योंकि उन्हें भी मजा आता है और फिर इनके ही हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: 6 महीने के भीतर सच हो जाते हैं इस समय देखे सपने, जानिए स्वप्न शास्त्र के सिद्धांत
मूलांक 3 – दिमागी पहेली का खिलाड़ी
मूलांक 3 यानी 3, 12, 21 और 30 तारीख को पैदा हुए लोग दिमागी पहेली के खिलाड़ी होते हैं. ज्ञान इनके लिए एक टूल की तरह है. इसकी वजह हैं इनके स्वामी ग्रह गुरु, जो दिमाग से काम लेते हैं. ये हंसी, मजाक और हल्के-फुल्के इशारों से सामने वाले का दिल चुरा लेते हैं. ये इसे एक पहेली की तरह लेते हैं- हर बार नया ट्विस्ट, नया सवाल. सामने वाला देखते-देखते बातों में आ जाता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
मूलांक 6 – ‘हार्ड टू गेट’ के एक्सपर्ट
मूलांक 6 के स्वामी हैं शुक्र, जो प्यार और आकर्षण के स्वामी हैं. 6, 15 और 24 तारीखें शुक्र के प्रभाव में ही आती हैं. इनके फ्लर्टिंग का तरीका सबसे अलग होता है. ये फ्लर्टिंग को एक तरह का टग-ऑफ-वॉर समझते हैं, जहां थोड़ा खींचो-थोड़ा छोड़ो का खेल सामने वाले को पागल बना देता है. ये अपनी ऊपर-नीचे वाली स्ट्रैटेजी से हमेशा जीतते हैं.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इस जन्म तिथि के लोग प्यार में लेते हैं सबसे ज्यादा रिस्क, बनते हैं लव की रेस में ‘लकी विनर’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
13 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines